Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा : अब तक साढ़े चार लाख लोगों ने कराया पंजीकरण , ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड चारधाम यात्रा : अब तक साढ़े चार लाख लोगों ने कराया पंजीकरण , ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Mohan Chandra Joshi May 3, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • ऑफलाइन पंजीकरण व सत्यापन कर मुख्यमंत्री ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन

देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑफलाइन पंजीकरण कर अपना सत्यापन भी कराया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री में पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गंगोत्री धाम में लगभग 3000 और यमुनोत्री धाम में लगभग 7000 यात्रियों ने पहले दिन दर्शन का लाभ उठाया।

पर्यटन विभाग ने इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन व ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। वहीं तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड की सुविधा वाला हाईटेक रिस्टबैंड दिया जा रहा है। इससे न केवल यह पता लग सकेगा कि पंजीकरण करने वाले यात्री ने दर्शन किए हैं या नहीं बल्कि तीर्थयात्रियों और उनके वाहनों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है। इससे चारधाम यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में आसानी होगी।

चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए पर्यटन मंत्री सतापल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, श्रद्धालुओं का अतिथि देवो भवः की परम्परा के अनुरूप राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा ‌कि अभी तक क़रीब साढ़े चार लाख लोग सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। नेटवर्क और सर्वर पर लोड काफी अधिक पड़ रहा है। यद्यपि सिस्टम को इस प्रकार डिजायन किया गया है कि ऑफलाइन होने की दशा में भी पंजीकरण निर्बाध रूप से चलता रहे। साथ ही ऑनलाइन होने पर डाटा स्वतः ‌ही अद्यतित हो जाता है। इस प्रकार पंजीकरण निर्बाध रूप से चल रहा है और लोड के अनुरूप गति पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये डेटा स्थानीय प्रशासन को इस उद्देश्य के साथ प्रेषित किया जा रहा है ताकि यात्रा व्यवस्थति ढंग से संचालन हो सके और किसी अप्रिय घटना की शीघ्र जानकारी प्राप्त कर राहत बचाव की टीम को सूचित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

सबसे पहले आप
registrationandtouristcare.uk.gov.in पोर्टल पर जाए। स्वयं को रजिस्टर करें। नाम और मोबाइल नंबर डाले। पासवर्ड सेट करें।
साइनअप पर क्लिक करें। ओटीपी दर्ज करें। पंजीकरण हो चुका है। पुनः मोबाइन नंबर, पासवर्ड और कॅप्चा दर्ज कर साइन इन करें। प्रोफाइन खुल चुका है। डेशबोर्ड पर एड और मैनेज टूर पर क्लिक करें। जानकारी सेव करें। यात्री एड करें। क्यूआर कोड तैयार है। पीडीएफ डाउनलोड करें।

चारधाम यात्रा: सुबह 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक वाहन संचालन की अनुमति

देहरादून। शासन द्वारा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्वतीय मार्गों पर प्रातः 4 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी देते हुए परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा हेतु यात्रा चैकपोस्टों का सुचारू रूप से संचालन प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में यात्रियों की आने की संभावना है। चार धाम यात्रा मार्ग में हुए सुधार व विकास के फलस्वरूप चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गों पर सुबह 4 बजे से रात्रि में 10.00 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड चारधाम यात्रा : अब तक साढ़े चार लाख लोगों ने कराया पंजीकरण उत्तराखंड से खबर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस। कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
केवीएम स्कूल परिसर में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी, मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और धुएं का गुबार। हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
तीन माह के राशन वितरण की जानकारी देते अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती। Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस टीम। अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
हेमकुंड साहिब यात्रा से लौटे श्रद्धालु। हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यात्रा

हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
देहरादून सचिवालय में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस। कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता

  • केवीएम स्कूल परिसर में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी, मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और धुएं का गुबार। हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू

  • तीन माह के राशन वितरण की जानकारी देते अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती। Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन

  • अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस टीम। अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

  • हेमकुंड साहिब यात्रा से लौटे श्रद्धालु। हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • यात्रा

    हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (613)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,538)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,403)
  • खेल (355)
  • चंपावत (956)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (640)
  • देहरादून (10,749)
  • नैनीताल (6,327)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,037)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूबे, दो की मौत, दो लापता हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: केवीएम स्कूल परिसर में भड़की भीषण आग, फायर-पुलिस की तत्परता से पाया काबू Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन Monsoon Alert: मानसून से पहले बड़ा फैसला, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत अल्मोड़ा में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं