Uttarakhand: अनियंत्रित होकर यहां गहरी खाई में गिरी कार , दो महिलाओं समेत तीन की मौत
दो लोग गंभीर रूप से घायल ,हायर सेंटर रेफर
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Chamoli Accident News: उत्तराखंड के चमोली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है ,यहां देवाल विकासखंड के कोटेडा–मोपाटा मोटर मार्ग पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जो सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौड़ निवासी कुछ लोग फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (UP15-BF-9963) से मोपाटा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। थाना देवाल क्षेत्र में इन लोगों ने कार को ढलान पर न्यूट्रल में साइड में पार्क किया था हैंडब्रेक भी लगाया गया था, लेकिन किसी ने गलती से हैंडब्रेक डाउन कर दिए, जिससे कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई।
हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वह तीनों चौड़ के रहने वाले थे। इनमें मोहिनी देवी (42), बसंती देवी (35) और भजन सिंह (62) शामिल हैं। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में ज्योति (23) और खिलाफ सिंह (65) शामिल हैं। दोनों घायलों को तत्काल पीएचसी देवाल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट