Uttarakhand: भाई ने बहन का गला रेतकर मौत के घाट उतारा , वजह हैरान करने वाली
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत मंगलौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है यहां मोबाइल पर प्रेमी संग बात करने से नाराज भाई ने अपनी बहन का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मलानपुरा मोहल्ला स्थित एक मकान मकान में 23 वर्षीया युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस को खून से लथपथ युवती का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जानकारी जुटाई। जिसमें पुलिस को पता चला कि शाईस्ता उर्फ फिजा की हत्या उसके छोटे भाई अमन पुत्र इमरान ने गला रेतकर की है।
बताया जा रहा है कि मृतका दो बहनें हैं, जिनमें से एक विवाहित है और अपनी ससुराल में है। जबकि, दूसरी बहन मां और परिवार के साथ रहती है। मां रविवार की रात अपनी एक रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश के देवबंद गई हुई थी। फिजा रात में चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसे उसके छोटे भाई अमन ने पकड़ लिया। प्रेमी से बात करने से नाराज अमन ने अपनी बहन फिजा की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब मां घर आई तो बेटे ने पूरी बात मां और पुलिस को बताई।
युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने उसके युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया गया कि युवक बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था और उसने पहले भी बहन को समझाने का प्रयास किया था। वहीं, मौके से ही पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील