उत्तराखंड ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे आदि कैलाश , देखें Live प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं, जहां पर वह पूजा अर्चना करने के बाद आदि कैलाश के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में शंख व डमरु बजाया, कुछ देर ध्यान में बैठे। प्रधानमंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रशासन पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है।

Pithoragarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने कुमाऊं दौरे पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत पार्वती कुंड पहुंचे हैं, जहां पर वह पूजा अर्चना करने के बाद आदि कैलाश के दर्शन करने जाएंगे, उसके बाद वह गूंजी में आइटीबीपी, सेना और बीआरओ के जवानों के साथ बातचीत करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी करेंगे, स्थानीय लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। साथ ही क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रशासन पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


