उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गुलदार ने दो साल की मासूम बच्ची को बनाया निवाला
गांव में दहशत, परिवार में मचा कोहराम
Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव में प्रियंका पत्नी बिनोद कुमार की 2 साल की नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया, घटना सांय 6 बजे घर के आंगन में दादी के सामने खेल रही 2 साल की बच्ची मिस्टी को गुलदार 200 मीटर दूर ले गया ग्रामीणों के सोर मचाने के बाद बच्ची को गुलदार वहीं छेाडकर भाग गया ढूढंखेाज करने पर मृत बालिका झाडियों में मिली।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना हैं इससे पहले कूपरसेरा गांव में 20 साल पहले भी एक बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। आज ग्रामीण जब घटना घटी तो खेतों से घर को आ रहे थें बच्ची को गुलदार कम से कम 200 सौ मीटर दूर ले गया तब तक लोगों द्धारा शोर मचाने पर गुलदार ने बालिका को छोड़ कर भाग गया सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी हैं तो वहीं परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। Rudraprayag News

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


