Uttarakhand: BJP ने जिलाध्यक्ष किए घोषित , देखिए किसे मिली कौन से जिले की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रानीखेत को छोड़कर भाजपा ने प्रदेश में संगठन के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
भाजपा द्वारा जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची में
देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल को रिपीट किया गया है। हरिद्वार से आशुतोष शर्मा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
मीता सिंह को पछवादून का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को दोबारा मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
चंपावत में गोविंद सामंत को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
पछवादून जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल बनाए गए। कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल बने जिलाध्यक्ष।
उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान बने जिला अध्यक्ष, पहले जिला महामंत्री की संभाल रहे थे जिम्मेदारी।
पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
अल्मोड़ा में महेश नयाल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
बागेश्वर में बसंती देव बनी जिलाध्यक्ष।
टिहरी जिले के अध्यक्ष बने उदय रावत।पौड़ी में कमल किशोर रावत बने जिला अध्यक्ष।
रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष।
चमोली में बनाए गए गजपाल बर्थवाल अध्यक्ष।
रुद्रपुर में कमल जिंदल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर लगाई संगठन ने मुहर।
काशीपुर में मनोज पाल जिलाध्यक्ष बनाए गए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें