Uttarakhand: किसान की बेटी बनी सरकारी अफसर
गांव में खुशी की लहर ,घर में बधाई देने वालों का लगा तांता
Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड की बेटियां समाज के हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है , देश सेवा के साथ ही प्रशासनिक सेवाओं में भी बेटियों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के गूलरभोज में किसान की बेटी खुशबू डोगरा का सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंच कर बधाई दी है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की 2023 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। गूलरभोज के कोपा कृपाली गांव के किसान ओम प्रकाश डोगरा की पुत्री खुशबू डोगरा का उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
उन्होंने 2021 में प्री एग्जाम पास किया। 2023 मेंस एग्जाम पास करने के बाद फरवरी 2025 में प्रायोगिक परीक्षा और कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टंकण परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
खुशबू ने बताया कि मां ऊषा और दादी शीला देवी की प्रेरणा के साथ ही परिजनों और गुरुजनों का मार्गदर्शन उनकी सफलता का कारण रहा। कहा कि सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


