Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सभी के प्रयासों से बनेगा सर्वश्रेष्ठ राज्य: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- सभी के प्रयासों से बनेगा सर्वश्रेष्ठ राज्य: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi December 31, 2021
ख़बर शेयर करें -

नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार का आयोजन, जारी किया गया स्टेट फोकस पेपर

वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराखण्ड के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की कुल ऋण क्षमता 28 हजार 528 करोड़ रूपए का अनुमान

देहरादून। नाबार्ड द्वारा 2022-23 के लिए उत्तराखण्ड राज्य के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए कुल ऋण क्षमता 28528  करोड़ रूपए का अनुमान लगाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड द्वारा आयोजित ‘स्टेट क्रेडिट सेमिनार’ में स्टेट फोकस पेपर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विकास यात्रा हम सभी की सामूहिक यात्रा है। इसमें सभी को पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना है। ‘स्टेट क्रेडिट सेमिनार’ में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में नाबार्ड का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से  वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में नाबार्ड का महत्वपूर्ण योगदान है। आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं के माध्यम से सड़कों, भण्डारण व्यवस्था, पेयजल, सिंचाई आदि में सुधार हुआ है। विशेष रूप से प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों को मजबूत करने और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका सृजन कर महिला सशक्तिकरण में भी नाबार्ड का येागदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इसी क्रम में हमने बोधिसत्व विचार श्रृंखला जारी की है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है। प्राप्त सुझावों का संकलन किया जा रहा है। साथ ही सभी विभागों से अगले 10 वर्षों का रोडमैप भी लिया जा रहा है। इसके आधार पर राज्य के विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। हमारी विकास नीति का लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। छोटे किसानों और आम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। खेती, बागवानी, उद्योगों में नवाचार की जरूरत है। नई तकनीक को अपनाना होगा। बेस्ट प्रेक्टीसेज का समावेश करना है। होम स्टे इसी प्रकार की बेस्ट प्रेक्टीस है। इससे एक ओर हमारे युवाओं को रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर देश विदेश के लोग उत्तराखण्ड की संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। होमस्टे इकोलाॅजी और इकोनाॅमी दोनों में समन्वय का अच्छा उदाहरण है। योजनाएं बहुत सारी हैं। परंतु इसका आउटकम तभी मिलेगा जबकि सामान्य से सामान्य व्यक्ति को भी इनकी पूरी जानकारी हो।  
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक अरूण प्रताप दास ने कहा कि नाबार्ड, ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने के अपने जनादेश के अनुरूप कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सभी हितधारकों को शामिल करते हुए सहभागी और परामशी दृष्टिकोण अपनाकर हर साल देश के प्रत्येक जिले के लिए संभावित लिंक्ड क्रेडिट प्लान (पीएलपी) तैयार करता है। पीएलपी राज्य के प्रत्येक जिले के लिए प्राथमिकता क्षेत्र के भीतर कृषि, संबद्ध और अन्य क्षेत्रों में ऋण क्षमता का अनुमान प्रदान करती है। ये अनुमान जिला स्तर पर अग्रणी बैंकों और राज्य स्तर पर एसएलबीसी के लिए वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) तैयार करने के लिए एक आधार के रूप में भी काम करते हैं। स्टेट फोकस पेपर, पीएलपी के परिणामों की परिणति है, जिसमें सभी जिलों की संभावनाओं और अनुमानों को समग्र रूप से राज्य के लिए एक समेकित दस्तावेज में शामिल किया गया है। वर्ष 2022-23 के लिए राज्य फोकस पेपर में उत्तराखंड राज्य में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए कुल ऋण क्षमता 28 हजार 528 करोड़ का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष के क्रेडिट योजना की तुलना में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

स्टेट फोकस पेपर, भारत और राज्य सरकार दोनों की विभिन्न नीतिगत पहलों का भी संश्लेषण करता है। यह दस्तावेज 2022-23 के लिए नीतिगत पहल और बजट परिव्यय की प्राथमिकता के लिए राज्य सरकार के लिए मददगार साबित होगा। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, सहकारी संस्थाओं, बैंकों व विभागों को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, डा. धन सिंह रावत, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, आरबीआई के क्षेत्रिय निदेशक श्री राजेश कुमार, भरसार विश्वविद्यालय के वीसी प्रो.अजीत कुमार कर्नाटक उपस्थित थे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सभी के प्रयासों से बनेगा उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मसूरी विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के निर्देश। Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
नैनीताल में पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने और जन सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई। Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में नामांतरण अभियान के तहत संपत्ति मामलों का निस्तारण। Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
देहरादून में लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में पुस्तकों का विमोचन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

  • मसूरी विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर

  • अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के निर्देश। Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

  • नैनीताल में पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने और जन सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई। Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में नामांतरण अभियान के तहत संपत्ति मामलों का निस्तारण। Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (646)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,944)
  • उधमसिंह नगर (1,361)
  • क्राइम (3,575)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (765)
  • देहरादून (11,459)
  • नैनीताल (6,635)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,241)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण