Uttarakhand: शराबी पति ने पत्नी को फर्श पर पटका , सिर पर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत
घटना के बाद पति फरार , तलाश में जुटी पुलिस
Haridwar News- हरिद्वार जिला स्थित रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं उसका सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह देख पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में देर रात की है। इरशाद की शादी तीन साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। पति-पत्नी में कभी भी विवाद हो जाता था। वहीं मायके के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। शनिवार की शाम इरशाद शराब पीकर घर आया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि पति ने मारपीट करते हुए पत्नी का सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Assembly Election: पांच राज्यों में चुनावी रण तैयार, चुनाव आयोग ने जारी किया विधानसभा चुनाव कार्यक्रम