Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: नैनीताल के बाद देहरादून में सीएम धामी ने किया बजट संवाद , जनता से मांगे सुझाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: नैनीताल के बाद देहरादून में सीएम धामी ने किया बजट संवाद , जनता से मांगे सुझाव

Mohan Chandra Joshi May 19, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसमें उद्योग, व्यापार, होटल, पर्यटन, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के बहूमूल्य सुझाव प्राप्त हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का बजट सामान्य जनता का बजट बने इसके लिए नैनीताल के बाद देहरादून में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकां के सपनों को साकार करने में बजट की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। सरकार जनता के लिये होती है। इसमें जनता को सहभागी बनाने का हमारा प्रयास है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विषय विशेषज्ञ समाज की क्रीम होती है। वह समाज को दिशा देने का कार्य करते है। इस संवाद कार्यक्रम में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों का समावेश बजट में किये जाने का उन्होंने भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय कोष को बढ़ाये जाने के लिये कर राजस्व को बढ़ावा देने के प्रयासों के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण सुझावों को अमल में लाया जायेगा। राज्य का जी.एस.टी में केन्द्र सरकार द्वारा दी गई छूट की अवधि समाप्त हो रही है। जिसमें राज्य को 05 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान है। इसकी भरपाई कैसे हो इस दिशा में भी हमें सोचना है। हमारा राज्य धर्म और आध्यात्म का केन्द्र है। हमें राज्य की इकोलॉजी और इकोनोमी को साथ लेकर चलना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड तब बनेगा जब हम सब अपने दायित्वों का सही ढंग में निर्वहन करें। हमारे उद्योग, व्यापार, होटल आदि बेहतर ढंग से संचालित हो। उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हमारी सामूहिक यात्रा है। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। हमारे राज्य में उद्योग व्यापार सही ढंग से संचालित हो इसके लिये उनके साथ भी संवाद का कार्यक्रम निरन्तर जारी है। उद्योगां की अधिकांश समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। हमारा मानना है कि राज्य में उद्योग सही ढंग से चलेंगे तो और अधिक उद्योग राज्य में लगेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे उद्यमी हमारे ब्राण्ड अम्बेसडर भी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समेकित विकास के दृष्टिगत बोधिसत्व विचार श्रृखंला का भी आयोजन किया गया है। इसमें भी विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों एवं बुद्धिजीवियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव सरकार को दिये है। इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों एवं चिन्तन से जो निष्कर्ष निकलेगा उसकी प्रदेश के विकास में बड़ी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सरलीकरण समाधान एवं निस्तारीकरण की प्रक्रिया को कार्य व्यवहार में ला रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के साथ प्रदेश में भी हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। हम इसके लिये सबको साथ लेकर चल रहे है। सभी की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। हमारी सरकार उद्यमियों के साथ है। हमारे उद्यमी हमारे युवाओं के मददगार बने इसकी उन्होंने जरूरत बतायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने अपेक्षा की कि जो लोग मेडिकली फिट नही है वे अभी यात्रा पर न आये। यात्रा में भगदड़ अथवा किसी अन्य अव्यवस्था के कारण किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। इस बार की यात्रा हमारे लिये चुनौती भी है। उन्होंने सभी होटल व ट्रॉसपोर्ट व्यवसायियों आदि से अपेक्षा की है कि यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करे। अतिथि देवो भवः हमारी परम्परा है। जब हम यहां आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो वे बार-बार यहां आयेंगे तथा देश व दुनिया में राज्य की बेहतर पहचान बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकायों के साथ ग्राम इकाई मजबूत हो, विकास का लाभ सबको मिले इसके लिये सभी को सहभागी बनना होगा। अकेले सरकार सब कुछ नहीं कर सकती हैं उन्होंने कहा कि इस संवाद में प्राप्त होने वाले सुझाव सर्वस्पर्शी एवं सर्वगा्रही बजट बनाने के साथ ही प्रदेश की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में मददगार होंगे।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पारकल्पना का परिणाम है कि प्रदेश में पहली बार बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसे उन्होंने राज्य हित में युवा मुख्यमंत्री की युवा सोच बताते हुए कहा कि संवाद कार्यक्रम से राज्य का अच्छा बजट बनाने में मदद मिलेगी। समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना भी इससे साकार होगी।
इस संवाद कार्यक्रम में जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें बीज बचाओ अभियान के प्रणेता श्री विजय गड़धारी, पद्मश्री प्रेम चन्द शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, टिहरी श्रीमती सोना सजवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश श्रीमती अनिता मंमगाई, मेयर रूड़की अनुज गोयल, मेयर हरिद्वार, प्रान्तीय उद्योग व्यापर मंडल अध्यक्ष श्री अनिल गोयल, सुश्री सोनिया गर्ग, मनुकोचर, सिडकुल मैनिफैक्चर्स एसोसिएशन हरेन्द्र गर्ग, लघु उद्योग संगठन के कैलाश नागला, अध्यक्ष मसूरी होटल एसोसिएशन श्री संजय अग्रवाल, होम स्टे संगठन के श्री हर्षित सहगल, एडवेंचर टूरिज्म के श्री राकेश पंत, ताज होटल गु्रप के जी.के.शर्मा, चार्टट एकाउन्टेंट एसोसिएशन के सी.ए वीरेन्द्र कालरा, सी.ए. राजेश गुप्ता, चारधाम ट्रेवल के श्री अभिषेक अहालूवालिया, रूड़़की इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के श्री केतन भारद्वाज, प्रान्तीय उद्योग व्यापार संगठन के श्री विनय गोयल, डॉ किरन पुरोहित, कुन्दन सिंह पंवार, हरेन्द्र पाल सिंह नेगी, सहित विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम्, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 दुर्गेश पंत ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: नैनीताल के बाद देहरादून में सीएम धामी ने किया बजट संवाद उत्तराखंड से खबर जनता से मांगे सुझाव देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते डीजीपी दीपम सेठ Dehradun: DGP दीपम सेठ ने की अभिसूचना व सुरक्षा विभाग की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: DGP दीपम सेठ ने की अभिसूचना व सुरक्षा विभाग की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • श्रावस्ती में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी आध्यात्मिक संदेश देते हुए दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी

  • उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

  • रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

  • देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

  • हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,513)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,251)
  • नैनीताल (6,539)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर