उत्तराखंड- यहां अपहरण के बाद युवती से रेप , 6 घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे
टिहरी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे के भीतर भेजा सलाखों के पीछे।
टिहरी के घनसाली से युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घन्टे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना घनसाली क्षेत्र की एक युवती द्वारा थाना घनसाली में आकर सूचना दी कि घनसाली क्षेत्र के ही एक स्थानीय व्यक्ति नरेंद्र रावत ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना में प्रयुक्त वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र रावत को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक