उत्तराखंड- यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, देवदूत बन SDRF ने ऐसे बचाई चालक की जान , Video
- जनपद रुद्रप्रयाग सम्राट होटल के पास खाई में गिरा वाहन , SDRF ने बचाई चालक की जान।
Rudraprayag News: उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान विषम से विषम परिस्थितियों में भी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहते हैं। इसी क्रम में देवदूत बने एसडीआरएफ जवानों ने एक और व्यक्ति की की बचाई जान।
घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 29 मार्च 2023 को प्रातःकाल जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक पोखलंड वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी के हमराह के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोखलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।
SDRF द्वारा उक्त घायक व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान किसान चन्द उम्र – 54 पुत्र श्री गुमान चन्द निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में ASI हरीश बंगारी , मुख्य आरक्षी दीपक कुनियाल ,आरक्षी मुकेश कुमार , आरक्षी अनुसूया प्रसाद आरक्षी सुभास चन्द ,पैरामीडिक्स विजय ओवर , चालक दीपक, चालक रविन्द्र आदि शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


