उत्तराखंड- यहां टैंक में गिरने से चार वर्षीय बालक की मौत
- घटना से बच्चे के परिजनों में मचा कोहराम , क्षेत्र में शोक की लहर
Ramnagar News: रामनगर में निर्माणाधीन मकान के टैंक में गिर जाने के कारण एक चार वर्षीय बालक की दुःखद मौत हो गयी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला बम्बाघेर स्थित हनुमान मंदिर होली चोक के समीप निवासी बॉबी खान उर्फ नजाकत के घर के पास में एक मकान निर्माणाधीन है जिसके टैंक में मलबा पड़ा हुआ था। बीते दो दिनों से बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया।
आज दोपहर साढ़े 12 बजे बॉबी खान के 4 वर्षीय बेटे अयान खान की जब ढूंढ मची तो उसकी बड़ी बहिन ने टैंक के समीप उसकी चप्पल देखी। टैंक में अयान को पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गये। आनन फानन में अयान को टैंक से निकालकर संयुक्त चिकिसालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव