Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • जनपद
  • देहरादून
  • उत्तराखंड@ 25: हमारा चिंतन व्यवहारिक और प्रदेश हित में होना चाहिए- सीएम धामी
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून

उत्तराखंड@ 25: हमारा चिंतन व्यवहारिक और प्रदेश हित में होना चाहिए- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi November 22, 2022
ख़बर शेयर करें -

  • सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
  • विभागीय्र प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकलना है: सीएम

देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चिंतन शिविर के आयोजन को लेकर हम बहुत दिनों से सोच रहे थे।उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों तक हमें चिंतन के साथ चिंता भी करनी है कि प्रदेश का विकास कैसे हो?मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने आप सभी को बहुत विशिष्ट बनाया है। आईएएस हमारे देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा है और आप देश-प्रदेश की नीतियों को तय करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें चीजों को नोट करने की आदत डालनी चाहिए। एक दिन में हमारे अंदर हजारों विचार आते हैं। ऐसे में हर चीज याद नहीं रखी जा सकती। उन्होंने कहा कि आप के लिए कोई काम मुश्किल नहीं है।
उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालने की कोशिश करते हैं, इस प्रवृत्ति को हमें त्यागना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरलीकरण का मंत्र दिया है। हमें यहां सोचना होगा कि कितने विभागों ने कार्य का सरलीकरण किया।प्रक्रियाओं सरलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकलना है ।उन्होंने कहा कि आज पूरी सरकार यहां है। इन तीन दिनों में यहां मन से चिंतन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी अधिकारी अच्छा काम करते हैं और फीडबैक भी आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहने की कोशिश करता हूं। अभी कुछ दिनों से आदत बनाई है कि जिलों में भ्रमण के दौरान सुबह 6 से 8 बजे तक लोगों से बात करता हूँ और फीडबैक लेता रहता हूं और इस दौरान सबके बारे में पता चलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देखने में आता है कि कई अधिकारी फ़ाइल को ठीक से आगे नहीं बढ़ाते। ये आदर्श स्थिति नहीं है। कई दफा हम अपने स्तर से फैसले नहीं लेते। फ़ाइल नीचे से चलते हुए कई बार मेरे पास तक आ जाती है जिस पर सभी की एक ही टिप्पणी होती है कि उच्च अनुमोदन हेतु प्रेषित। जबकि जरूरत यह है कि हम अपना निर्णय भी उस पर लिखें। उन्होंने कहा कि हमारी जो काम करने की प्रणाली है। इसमें बदलाव की जरूरत है। हमें बेस्ट प्रैक्टिस करने की आदत डालनी होगी और 10 से 5 वाले कल्चर से बाहर आना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सरलीकरण, समाधान और संतुष्टिकरण के मंत्र पर कार्य करना होगा। हमारा फ़ोकस समाधान पर होना चाहिए। एसीआर भरे जाने के समय यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जो टास्क दिया गया था वो हुआ या नहीं।हम इस कार्य को इसी वर्ष से प्रारम्भ करेंगे।
उन्होंने कहा कि अभी यह आम धारणा है कि जो योजना हम बनाते हैं वो योजनाएं देहरादून बेस्ड बन रही हैं। हमें पर्वतीय जिलों को विकास के खाके में शामिल करना ही होगा। राज्य की gdp में जिन ज़िलों योगदान कम है,उनकेलिए योजनाएँ बनाई जानी चाहिए।वर्तमान में भारत सरकार-नीति आयोग आदि सब हमें सहयोग करने को तैयार हैं। हिमाचल और हमारी जलवायु बहुत मिलती जुलती है। लेकिन हमें यह मंथन करना होगा कि कैसे वे बागवानी के क्षेत्र में हमसे बेहतर कर रहे हैं । हमारी स्थिति हिमाचल से बेहतर है। हम बाग़वानी को कैसे बढ़ायें। इस पर कार्यवाही होनी चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देहरादून और आसपास के इलाके पहले से कहीं ज्यादा कंज्स्टेड हो जाएंगे। हमें उसके अनूरूप सुविधाओं को विकसित करना होगा।स्मार्ट सिटी को लेकर शिकायतें आती हैं।इसको ठीक करना है। हम यह नहीं कह सकते यह काम हमारे। समय का नहीं है।अच्छा ख़राब जो भी है अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है।इसको ठीक करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली


उन्होंने कहा कि हमारा चिंतन व्यवहारिक होना चाहिए। प्रदेश के हित में होना चाहिए। वर्ष 2025 तक केवल श्रेष्ठ राज्य की बात कहकर कुछ नहीं होने वाला बल्कि इसे हमको करकर दिखाना है। हमें 2025 तक एक सशक्त उत्तराखंड बनाना है। हमें विकास की योजनाएं अपने भूगोल के अनुसार बनानी होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कहाँ जाना है? हम कहाँ पर हैं? रुकावटें क्या हैं? अगर हम यह समझ पाए तो समस्या का समाधान आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि घोषणाएँ सुनियोजित होनी चाहिए। यह धारणा बदलनी चाहिए कि सरकार में काम नहीं होते। काम करने का रास्ता निकाला जाना चाहिए। हम नहीं बल्कि हमारा काम बोलना चाहिए। हमें अपने काम को मन-वचन-कर्म से करना चाहिए
उन्होंने कहा कि सभी का काल खंड उसके द्वारा किए गए कामों के लिए जाना जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड@ 25: हमारा चिंतन व्यवहारिक और प्रदेश हित में होना चाहिए- सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर का शुभारंभ

Related Stories

देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
देहरादून में उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शामिल होते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
देहरादून के मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में खेल महाकुम्भ-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों के साथ। Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
सूचना विभाग में सेवानिवृत्ति पर रईस अहमद को सम्मानित करते महानिदेशक बंशीधर तिवारी। Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड परिवहन निगम की सड़क पर संचालित रोडवेज बस। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

  • केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

  • IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

  • नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट। Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

  • देहरादून में उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शामिल होते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,981)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,578)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,477)
  • नैनीताल (6,644)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल