उत्तराखंड – यहां उफनती नदी के बीच फंसे 16 लोग , SDRF ने देवदूत बन किया सकुशल रेस्क्यू video
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर
Phori Garhwal News: उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत मालन पुल के पास 16 लोग नदी के बीच में फंस गए। सूचना पर देवदूत बनकर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने सभी लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया।
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार को कोतवाली कोटद्वार द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की कोटद्वार मालन पुल के पास 16 लोग नदी के बीच फंसे है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की 16 लोग नदी के बीच फंसे हुए है। बारिश का पानी ज्यादा आने के कारण, यह लोग नदी को पार नहीं कर पाये। SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप व लाइफ जैकेट की सहायता से सभी लोगो को रेस्क्यू कर सकुशल सुरक्षित स्थान पर लाया गया।
गौरतलब है की यह सभी लोग दैनिक मज़दूरी करने के उपरांत नदी के रास्ते अपने घर लौट रहे थे की अचानक नदी में ज्यादा पानी आने के कारण सभी लोग फंस गये। नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण सभी के प्राणों पर संकट लगातार बढ़ रहा था परन्तु SDRF द्वारा समय पर पहुंचकर सबकी प्राणों की रक्षा की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


