यूएस नगर News: यहां हाईवे के किनारे शव मिलने से सनसनी , जांच में जुटी पुलिस
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत पंतनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई
एनएच-87 लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है शव की शिनाख्त 53 वर्षीय नंद गिरि (निवासी धारचूला) के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक नंद गिरी पशुपालन विभाग का कर्मचारी था नंद गिरि का बेटा देहरादून एसडीआरएफ में तैनात है।
जानकारी के मुताबिक पंतनगर थाना क्षेत्र के एनएच 87 लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से एक पैन कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम नंद गिरि निवासी धारचूला लिखा है. साथ ही जेब से एक बिजली का बिल व कुछ नकदी भी मिली है।
पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि नंद गिरि धारचूला में पशुपालन विभाग में काम करता था. पुलिस ने बरामद सभी चीजों को सील करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है, आशंका जताई जा रही है नंद गिरि किसी वाहन की चपेट में आया होगा, जिससे उनकी मौत हुई है । नंद गिरि का बेटा देहरादून में एसडीआरएफ में तैनात है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


