यूएस नगर News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई- Video
- उत्तराखंड- उधम सिंह नगर पुलिस का अपराधियों पर कड़ा एक्शन
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस ने अपराधियों के प्रति सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने यहां जिले के काशीपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना कुंडा के मु.अ.सं-117/22 धारा-147,323, 504 ,506, 307 IPC के संबंध में आरोपी युवक 1- जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह उम्र 42 साल (2) ग्रुप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सतनाम सिंह उम्र 20 साल, निवासी ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर हैं। जो लगातार फरार चल रहे हैं। इनके विरुद्ध आज कोर्ट से से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया है।
पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा इनके घर पर बने अवैध अतिक्रमण को बुलडोज़र से ढहाया गया और इनके द्वारा कब्ज़ा की हुई सरकारी भूमि की राजस्व विभाग द्वारा मौके पर जांच की गई तो सरकारी भूमि को भी इनके कब्जे में पाया गया जिसके विरुद्ध राजस्व विभाग द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है । दहशतगर्दो के खिलाफ उधम सिंह नगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गौरतलब है कि दिनांक 9 मई 2022 की रात्रि 11.30 बजे फोन द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केसरी गणेशपुर क्षेत्र में मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है तथा एक पक्ष द्वारा फायरिंग की घटना की गयी है। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्रमोहन सिंह, सीआरे वीर सिंह, थाना काशीपुर, आईटीआई पुलिस भी केसरी गणेशपुर पहुंची ।जहां पर अनूप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, थाना कुंडा, जनपद ऊधम सिंह नगर, जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर के साथ मिट्टी खदान को लेकर जगरूप सिंह पुत्र अमर सिंह, सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सतनाम सिंह, निवासी ग्राम भरतपुर, पन्नू फार्म ,थाना कुण्डा व 3-4 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम भरतपुर, थाना कुण्डा ,जनपद ऊधम सिंह नगर व जोगा सिंह बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर के साथ खेत पर मिट्टी उठाने से मना करने पर गाली गलौच मारपीट की गयी, जान से मारने की धमकी दी गयी तथा उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा जोगा सिंह उपरोक्त को जान से मारने की नीयत से लाईसेन्सी असलहों से फायर किया गया। जिससे जोगा सिंह के सिर पर चोट आयी है। जोगा सिंह उक्त को सहोता अस्पताल काशीपुर में भर्ती किया गया है तथा अभियुक्तगणो द्वारा बीच बचाव करने गई जोगा सिंह की पत्नी के साथ मारपीट की गयी तथा कपडे फाड़ दिये गये। मौके से फायर किये गये खोखा 02 कारतूस 32 बोर व 02 खोखा 12 बोर बरामद हुये थे।
वादी अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी ग्राम भरतपुर थाना कुण्डा जनपद ऊधमसिंह नगर की तहरीर पर प्रतिवादी गण के विरुद्ध थाना कुंडा पर मु.अ.सं.- 117/2022 धारा 147/504/506/354/307 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सतनाम सिंह उर्फ टाईगर पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म धाना कुण्डा, जनपद ऊधमसिंह नगर दिनांक 10/05/2022 को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस टीम में सीओ काशीपुर वीर सिंह, एसओ कुंडा प्रदीप नेगी, एसआई प्रकाश भट्ट, कां. नीरज बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, नरेश चौहान तथा त्रिलोक शामिल थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


