Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • UKSSSC : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन 200 पदों पर भर्ती के लिए जारी की बड़ी Update, देखिए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन 200 पदों पर भर्ती के लिए जारी की बड़ी Update, देखिए

Mohan Chandra Joshi May 7, 2024
ख़बर शेयर करें -

DEHRADUN, UKSSSC JOB UPDATE: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड वन विकास निगम में स्केलर के 200 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 15 मई, 2024 से राज्य के 05 जनपदों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी में शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा संचालित की जाएगी। शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु गठित समिति के अध्यक्ष प्रभागीय लौंगिग प्रबन्धक स्तर के अधिकारी होंगे।

शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु 2 मई को आहूत बैठक का कार्यवृत्त ।

दिनांक: 03.05.2024 पत्राक-25/ गोपन /2024-25

बैठक में उपस्थिति-

  1. श्री सुरेन्द्र सिंह रावत, सचिव, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
  2. श्री हिमांशु कफल्टिया, परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
  3. श्री शेर सिंह, क्षे०प्र० मुख्यालय ।
  4. श्री अनूप सिंह रौतेला, डी०एल०एम०, देहरादून ।
  5. श्री बीरबल सिंह नेगी, व०प्र०अ०

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या- 57/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 14 मार्च, 2024 द्वारा विज्ञापित वन विकास निगम के स्केलर के पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के आयोजन के संबंध में उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित उक्त बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के संचालन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया, जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिये गये-

  1. स्केलर के पदों की दिनांक 15 मई, 2024 से शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के अंतर्गत 25 किमी० की दौड़ व अन्य दक्षता परीक्षा संचालित की जानी है, इस अवधि में प्रदेश के मैदानी भागों की ग्रीष्मकालीन दशाओं को दृष्टिगत इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 05 जनपदों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी में संचालित की जायेगी।
  2. शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा उत्तराखण्ड वन विकास निगम के माध्यम से संचालित की जायेगी। शारीरिक परीक्षण की व्यवस्थाओं के लिए आने वाले समस्त व्ययों का वहन उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा किया जायेगा।
  3. शारीरिक परीक्षण के लिए प्रतिदिवस 300 अभ्यर्थियों को बुलाया जाये। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक लिये जाने की व्यवस्था आयोग द्वारा की जायेगी, जबकि शारीरिक परीक्षण के दौरान वीडियों रिकार्डिंग की व्यवस्था विभाग द्वारा की जायेगी।
  4. शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु दो समितियां गठित की जायेंगी, जिसमें से समिति में प्रभागीय वन अधिकारी (अध्यक्ष), पुलिस उप अधीक्षक स्तरीय अधिकारी (सदस्य) व जिला क्रीड़ाधिकारी स्तरीय अधिकारी (सदस्य) होंगे। उक्त शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के लिए उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा विभाग / मुख्यालय स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा, जिनके द्वारा संपूर्ण शारीरिक परीक्षा का पर्यवेक्षण एवं समन्वय किया जायेगा।
  5. शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु जिलाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेस की नियुक्ति की जायेगी, जो कि तहसीलदार से निम्न स्तर का न हों।
  6. शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तीन चरणों में संचालित की जानी है प्रथम चरण में अभ्यर्थियों के पंजीकरण / बायोमैट्रिक इत्यादि कार्यों के उपरान्त माप-जोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा अपराह्न 02:00 से माप-जोख परीक्षा संचालित की जायेगी। माप-जोख में अर्ह इन अभ्यर्थियों की अगले दिवस प्रातः 06:00 बजे से 25 किमी०/14 किमी० की दौड़ संचालित की जायेगी। दौड़ में अर्ह रहे अभ्यर्थियों की तीसरे दिवस शारीरिक दक्षता की अन्य परीक्षायें (शॉटपुट, ऊंची कूद, लंबी कूद) संपादित की जायेगी। महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग तिथियां नियत की जायेंगी।
  7. उक्तानुसार शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के लिए गठित दो समितियों में से एक समिति द्वारा शारीरिक माप-जोख एवं 25 किमी०/14 किमी० की दौड़ संपादित की जायेगी। जबकि दूसरी समिति द्वारा शारीरिक माप-जोख एवं दौड़ में अर्ह रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता (शॉट-पुट, ऊँची-कूद, लंबी कूद) परीक्षा संचालित की जायेगी। शारीरिक परीक्षण हेतु वन विकास निगम के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रारूप में अभ्यर्थियों के मूल्यांकन तैयार किया जायेगा उसे परीक्षण प्रारंभ होने से पूर्व आयोग से सत्यापित करवा लिया जायेगा।
  8. आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षण केन्द्र स्थल व परीक्षा की तिथियां आवंटित करते हुए तिथि एवं परीक्षण केन्द्रवार अभ्यर्थियों का विवरण उत्तराखण्ड वन विकास निगम को उपलब्ध कराया जायेगा।
  9. शारीरिक परीक्षण की तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी को अनुपस्थित रहने का वैध कारण (शारीरिक परीक्षा की तिथि को अन्य परीक्षा, मेडिकल आदि अपरिहार्य कारण) प्रमाण सहित उपलब्ध कराने के उपरांत ही शारीरिक मा जोख एवं दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति समिति द्वारा दी जायेगी तथा ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंतिम दिवस को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी घायल हो जाये तो ऐसे अभ्यर्थी को परीक्षा के अंतिम दिवस को शारीरिक परीक्षण में प्रतिभाग करने की अनुमति इस शर्त के साथ दी जाये कि उसके द्वारा पुनः शारीरिक परीक्षण शुरू से किया जायेगा। 10. शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़ हेतु RFID चिप द्वारा संचालित तकनीकी यंत्रों का प्रयोग किया जा सकता है। इस संबंध में अंतिम निर्णय वन विकास निगम के सक्षम अधिकारी द्वारा लिया जायेगा।
  10. अभ्यर्थी को शारीरिक परीक्षण में माप-जोख आदि में छूट के लिए पर्वतीय प्रमाण-पत्र, संबंधित श्रेणी / जाति का प्रमाण पत्र के साथ स्थायी निवास / मूल निवास परीक्षा के दौरान प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी द्वारा डिजी लॉकर में दिखाये जाने वाले प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे।
  11. शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा से संबंधित डाटा की कम्प्यूटर में प्रविष्टि का कार्य उत्तराखण्ड वन विकास निगम के द्वारा तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर / कार्मिकों द्वारा किया जायेगा। इसके लिए कम्प्यूटर एवं प्रिंटर आदि की व्यवस्था भी निगम द्वारा की जायेगी।
  12. शारीरिक परीक्षण के दौरान पानी, ग्लूकोज, डॉक्टर एवं चिकित्सकीय स्टाफ के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था वन निगम द्वारा की जायेगी। इसमें मुख्य जिला चिकित्साधिकारी से सहायता ली जायेगी।
  13. प्रत्येक परीक्षण दिवस को परीक्षण परिणाम तैयार कर सील बंद लिफाफे में रखा जायेगा। सील बंद लिफाफे को प्रत्येक दिवस आयोग प्रतिनिधि की उपस्थिति में एक बक्से में रखकर सील बंद किया जायेगा। समस्त परीक्षण केन्द्रों में परीक्षा की समाप्ति के उपरांत सील बंद लिफाफे व सील बंद बक्से को आयोग को उपलब्ध कराया जायेगा।
  14. आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षण केन्द्र पर एक अयोग प्रतिनिधि की तैनाती की जायेगी। आयोग प्रतिनिधि आयोग एवं परीक्षण केन्द्र के मध्य समन्वय पापित कर सकेगा।
  15. नियमावली के अनुसार किसी भी ऐसे अभ्यर्थी को सीधी भर्ती द्वारा सेवा में किसी पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा, जिसका सामान्य दृष्टि में +/-4.00 डायोप्टर से अधिक दोष हो। इसलिए इस पद हेतु अभिलेख सत्यापन के दौरान वन विकास निगम द्वारा जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अभ्यर्थियों के नेत्र परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

UKSSSC JOB UPDATE

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand UKSSSC : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन 200 पदों पर भर्ती के लिए जारी की बड़ी Update Uksssc Job Update Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखंड से खबर देखिए देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
उत्तराखंड सचिवालय का प्रतीकात्मक दृश्य, विधायक निधि मंजूरी से संबंधित सरकारी निर्णय को दर्शाता हुआ। विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
एसडीजी अवार्ड समारोह अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को सम्मानित करते हुए मंच का दृश्य। अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
रा.बा.इ.का. चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप के शुभारम्भ के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति का दृश्य। हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
IMG-20260527-WA0032 अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 138 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 138 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

  • पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

  • उत्तराखंड सचिवालय का प्रतीकात्मक दृश्य, विधायक निधि मंजूरी से संबंधित सरकारी निर्णय को दर्शाता हुआ। विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

  • एसडीजी अवार्ड समारोह अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को सम्मानित करते हुए मंच का दृश्य। अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

  • रा.बा.इ.का. चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप के शुभारम्भ के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति का दृश्य। हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (600)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,211)
  • उधमसिंह नगर (1,270)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,588)
  • नैनीताल (6,257)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (995)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ