UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती के एडमिट कार्ड जारी किए, यहां करें डाउनलोड
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से बड़ी अपडेट है कि आयोग ने पुलिस की 222 पदों पर भर्ती हेतु शारीरिक परीक्षा के लिए लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 जून, 2024 से पुलिस विभाग द्वारा कराया जाना है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी.ए.सी./आई.आर.बी.) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के तहत रिक्त 222 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः: A-5/DR/ S.1. /E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 फरवरी, 2024 तक आमंत्रित किये गये थे। प्रश्नगत परीक्षा हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 जून, 2024 से पुलिस विभाग द्वारा कराया जाना है। उक्त परीक्षा में औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 11 जून, 2024 (मंगलवार) से आयोग की वेबसाइट से psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

अभ्यर्थी राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जलपान एवं अन्य व्यवस्था स्वयं करते हुए ससमय परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हो जाए। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। UKPSC Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


