Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन तीन भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी की बड़ी अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन तीन भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी की बड़ी अपडेट

Mohan Chandra Joshi February 11, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun , Ukpsc Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने तीन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर अपडेट जारी किया है। जो निम्न प्रकार हैं।

राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023

देहरादून। सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-A-3/DR/G.D.S.&S.C.S./E-5/ 2023-24, दिनाँक 14 दिसम्बर, 2023 द्वारा विज्ञापित राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा-2023 का आयोजन दिनाँक 25 फरवरी, 2024 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के 03 नगरों के परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा। उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) दिनाँक 10 फरवरी, 2024 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in एवं ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। Ukpsc Update

2- प्रश्नगत विज्ञापन में राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक के पदों का वेतनमान अंकित होने से छूट गया था। उपरोक्त दोनों पदों का वेतनमान रू0 25500-81100 (लेवल-4) है। विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत् रहेगी।

3-उक्त के अतिरिक्त जिन दिव्यांगजन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र में श्रुतलेखक उपलब्ध कराने हेतु दावा किया गया है, ऐसे समस्त दिव्यांग अभ्यर्थी परिशिष्ट-4 (1) एवं परिशिष्ट-4(2) को पूर्णतः भरते हुए श्रुतलेखक की दो आवक्ष फोटो के साथ परिशिष्ट-4(2) में किये गये दावे के आधार पर शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी अंक तालिका/प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में दिनाँक 19 फरवरी, 2024 (सोमवार) तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त तिथि के पश्चात श्रुतलेखक उपलब्ध कराये जाने से सम्बन्धित किसी भी दिव्यांग अभ्यर्थी के प्रत्यावेदन पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थी परिशिष्ट-4 (1) एवं परिशिष्ट-4(2) आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी, जिनके द्वारा श्रुतलेखक आयोग कार्यालय से उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया गया है, वे दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि से 02 दिन पूर्व अर्थात 23 फरवरी 2024 को कार्यावधि में अपने आवंटित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर श्रुतलेखक से मिल सकते है। Ukpsc Update

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) स्क्रीनिंग (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2023

देहरादून सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-A-1/DR(M.O)/S-1/2023, दिनांक 29 अगस्त, 2023 द्वारा विज्ञापित राज्य सम्पत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी के रिक्त 07 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु व्यस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) स्क्रीनिंग (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2023 का आयोजन दिनांक 03 मार्च, 2024 (रविवार) को हरिद्वार नगर में किया जायेगा। उक्त परीक्षा हेतु औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 16 फरवरी, 2024 (शुक्रवार) से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश-पत्र (Admit- Card) डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। उक्त के साथ ही प्रश्नगत परीक्षा के पाठ्यक्रम का हिन्दी अनुवाद भी आयोग की उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु श्रुतलेखक के सम्बन्ध में प्राविधान का उल्लेख, विज्ञापन के परिशिष्ट-5 एवं 6 में किया गया है। प्रश्नगत परीक्षा में सम्मिलित दिव्यांग अभ्यर्थी उक्त परिशिष्ट में

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

उल्लिखित निर्देशों का अवश्य अवलोकन कर लें। यह भी उल्लेखनीय है कि श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता प्रश्नगत पद की अनिवार्य शैक्षिक योग्यता से एक स्तर कम होगी किन्तु किसी किसी भी दशा में हाईस्कूल से न्यून नहीं होगी।

ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं श्रुतलेखक (Scribe) लाने का दावा करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है, को परिशिष्ट-5(1) एवं परिशिष्ट-5 (2) तथा ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम है, को परिशिष्ट-6 (1) एवं परिशिष्ट-6(2) को पूर्णतः भरते हुए श्रुतलेखक की दो आवक्ष फोटो के साथ परिशिष्ट-5 (2)/परिशिष्ट-6 (2) में किये गये दावे के आधार पर शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी अंक तालिका/प्रमाण-पत्र उनके पहचान पत्र के साथ आयोग कार्यालय में दिनांक 26 फरवरी, 2024 (सोमवार) तक डाक द्वारा अथवा ई-मेल: sewaone1@gmail.com पर प्रस्तुत करना आवश्यक है।

उक्त अंतिम तिथि दिनांक 26 फरवरी, 2024 (सोमवार) तक डाक द्वारा अथवा ई-मेल के माध्यम से आयोग कार्यालय में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को ही आयोग द्वारा श्रुतलेखक

अनुमन्य किया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थी परिशिष्ट-5 (1) एवं परिशिष्ट-5 (2) तथा 6 (1) एवं परिशिष्ट-6(2)

आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। Ukpsc Update

प्रधानाचार्य की परीक्षा स्थगित

हरिद्वार। लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय प्रधानाचार्य के पद पर कराई जाने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग का कहना है कि लोक सभा चुनाव में अभ्यर्थियों की ड्यूटी लगाए जाने से परीक्षा स्थगित की गई है। जल्द नई तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही सहायक अभियंता के पद पर होने वाले साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक (दूर संचार) के चार रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

नई तारीखों का एलान आयोग की ओर से दोबारा होगा

संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 समूह-ख के रिक्त 18 पदों के लिए आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 13 मार्च 2024 प्रस्तावित थी, लेकिन भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लोक सभा चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इससे वह चुनाव की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इसलिए, आयोग की ओर से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है, परीक्षा की नई तारीखों को आयोग की ओर से दोबारा से जारी किया जाएगा।

आयोग की ओर से उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस दूरसंचार) के 04 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के चयन के लिए भी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से बताया गया कि अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट पर नौ फरवरी से अभ्यर्थियों की ओर आवेदन 29 फरवरी तक ऑनलाइन जमा कराए जा सकते हैं। Ukpsc Update

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand UKPSC Update Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड से बड़ी खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
कैंची धाम में वीकेंड यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते नैनीताल पुलिस के अधिकारी। Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Symbolic image of a leopard in forest near a village in Pauri Garhwal Uttarakhand Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Nainital Betalghat Kosi River SDRF team conducting search operation for missing teenager Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

  • कैंची धाम में वीकेंड यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते नैनीताल पुलिस के अधिकारी। Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

  • Symbolic image of a leopard in forest near a village in Pauri Garhwal Uttarakhand Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

  • Nainital Betalghat Kosi River SDRF team conducting search operation for missing teenager Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

  • Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,720)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,542)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (745)
  • देहरादून (11,355)
  • नैनीताल (6,592)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में