उधम सिंह नगर: यहां बीच सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली महिला, उपचार के दौरान मौत
सितारगंज (उधम सिंह नगर)। खबर ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज से है। यहां सिडकुल फेज टू के पास सडक़ पर अज्ञात महिला बेसुध पड़ी मिली। महिला को सडक़ पर बेसुध देख राहगीरों ने उसे इलाज के लिये सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
मामला बुधवार की शाम का है। सिडकुल फेज टू को जाने वाली सडक़ पर अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा तो महिला के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसके बाद राहगीरों ने एम्बुलैंस की मदद से महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के उसकी मौत हो गई।
चलते-चलते बेहोश
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या महिला की मौत जहरीले पदार्थ से होने की संभावना है। जानकारी देते हुए सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला सडक़ में पड़ी हुई थी। महिला के पास ही जहरीला पदार्थ मिला है। मृतका की शिनाख्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। अआशंका जताई जा रही है कि महिला ने जहर गटका होगा, चलते-चलते जहर ने अपना असर दिखाया हो और बीच सडक़ में बेहोश हो गई हो।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


