Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उधम सिंह नगर: मुख्यमंत्री धामी का बाजपुर में रोड़ शो ,बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह का जताया आभार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उधम सिंह नगर: मुख्यमंत्री धामी का बाजपुर में रोड़ शो ,बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह का जताया आभार

Mohan Chandra Joshi March 12, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) में आयोजित रोड शो में हुए शामिल

बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह का जताया आभार।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक, किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा।

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बाजपुर इण्टर कॉलेज में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर बाजपुर तहसील कार्यालय से इण्टर कॉलेज बाजपुर तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं के लोक कलाकारों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद जनसैलाब का अभिवादन कर आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 16 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग द्वारा 12.11करोड़ रुपये की लागत से लघु आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण, 351.63 लाख की लागत से बाजपुर के बन्ध मार्ग से जगन्नाथपुर कोसी फार्म मार्ग(लिंक मोटर मार्ग) का पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, 24.28 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज वार्ड नं- 5 में शमशान घाट की चाहर दीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास, 22.58 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज के वार्ड नं 8 में बीरपुर रोड से मौ0 आदिल के मकान तक सी0सी0 सड़क तथा नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं वार्ड नं 4 में 24.94 लाख की लागत से आदर्श नगर स्थित शमशान घाट की चाहर दीवारी के कार्य का शिलान्यास शामिल है। तथा मुख्यमंत्री ने बाजपुर को जलभराव से निजात दिलाने हेतु चकरपुर से बाजपुर- बाजपुर से गुमसानी तक लेवड़ा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने व पीडब्ल्यूडी की बेरिया रोड एवं चकरपुर रोड व उनकी पुलिया का पुनःनिर्माण कार्य कराए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तराई की पावन धरती को हमारे सिक्ख परिवारों ने अपनी मेहनत से सींचा है तभी तो ये धरती आज हरी भरी है और खुशहाल है। उन्होंने कहा कि सिक्ख परंपरा वास्तव में “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ की जीवंत परंपरा है। जिस प्रकार हमारे गुरुओं ने राष्ट्र को सर्वोच्च रखकर भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया था वैसा ही प्रयास केंद्र और राज्य की हमारी सरकारें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भारत में हर वर्ग का उत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर उनका उत्थान करने के लिए दिन-रात काम करने वाले मोदी जी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण हेतु योजनाएं शुरू की। उज्जवला योजना से मातृशक्ति को धुंए से आजादी मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद लोगों को सभी सुविधाओं से युक्त अपना घर मिला। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि से आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मुद्रा योजना के जरिए 40 करोड़ से अधिक लोगों को व्यवसाय के लिए लोन मिला जिससे कि वो और लोगों रोजगार दे पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि आज लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुद चलकर आपके दरवाजे तक आ रहे हैं और आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले 10 सालों में विकास की एक अभूतपूर्व यात्रा को पूरा किया है जिसके साक्षी आप और हम सभी लोग हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत हर तरह से विकसित और आत्मनिर्भर बन रहा है। चाहे हम बात करें खाद्यान्न के क्षेत्र में या विज्ञान के क्षेत्र में, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में या शिक्षा के क्षेत्र में, हर तरफ से भारत ने तरक्की की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन वितरित कर एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक काम किया। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता थी कि देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए, जिनका प्रयोग लाभार्थियों के खातों में सीधे डी बी टी करने के लिए हो रहा है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र विश्व के सामने एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कोविड की वैक्सीन से लेकर मिशन चंद्रयान तक, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। 2014 के बाद से हर साल देश में एक नया आईआईएम बनाया गया है। 2014 के बाद हर सप्ताह देश में एक नई यूनिवर्सिटी खोली गई है। 2014 के बाद से हर दिन देश में दो नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। 2014 के बाद हर दिन एक नए आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मन्दिर का निर्माण भी 2014 के बाद ही सम्भव हो सका। आज देश में प्रतिदिन 38 कि.मी. सड़ का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। हम उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 2 महीने में हमारी राज्य सरकार ने 18,000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को हर तरह से मजबूत बनाने पर कार्य किया जा रहा है। हम सड़कें बना रहे हैं, स्टेडियम बना रहे हैं, विद्युत परियोजनाएं एवं जल परियोजनाओं पर मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल और सक्षम हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ ही हमनें राज्य के हित में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए जो उत्तराखंड को एक बेहतर और श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में निश्चित ही अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी। हमने देश में सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया जिससे कि पेपर लीक पर लगाम लग गई। अब पारदर्शिता से सभी परीक्षाएं हो रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं। हमारी सरकार ने लैंड जिहाद के खिलाफ मजबूती से मुहिम चलाकर अब तक 5000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीनों से गैरकानूनी कब्जे को खत्म किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जो भी यहां अशांति पैदा करने की कोशिश करेगा उसको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमारी सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है क्योंकि हम अपने प्रदेश की डेमोग्राफी के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। धर्मांतरण विरोधी कानून हमारी देवभूमि की संस्कृति और पवित्रता की रक्षा करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत ग्राम चनकपुर निवासी प्रेमवती, ग्राम शिवपुरी निवासी आकांक्षा को प्रमाण पत्र तथा एनआरएलएम की लखपति दीदी योजना के अंतर्गत बाजपुर गांव की गुलनाज, चकरपुर की पूनम सागर एवं कनोरा की गुलिस्तां जहाँ एवं इसके उपरांत मुक्ता स्वयं सहायता समूह की उर्मिला काण्डपाल, दशमेश स्वयं सहायता समूह की सन्दीप कौर, गुलशन स्वयं सहायता समूह की आशिया, गुरुनानक स्वयं सहायता समूह की परमजीत कौर, दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह माया बिष्ट एवं भरत स्वयं सहायता समूह की कलावती को ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने मतदाता जागरूकता बूथ पर जाकर सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई एवं जनता से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते मैने संसद में जमरानी बांध का मुद्दा उठाया, जिसमें मुख्यमंत्री जी ने अपना सहयोग देकर इस मुद्दे को सुलझाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे अब आने वाले 50 वर्षों तक तराई में बिजली एवं पानी की समस्या नहीं होगी। मुख्यमंत्री जी ने मेरे कहने पर लालकुआं से अमृतसर तक और टनकपुर से देहरादून तक रेल सेवा के लिए अपना विशेष योगदान देकर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक अरविंद पाण्डे, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पाण्डे, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर(डब्बू), प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, राम मेहरोत्रा,अध्यक्ष किच्छा मण्डी कमलेन्द्र सेमवा, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा, निवर्तमान मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उधम सिंह नगर: मुख्यमंत्री धामी बाजपुर मे रोड़ शो देवभूमि उत्तराखंड बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह का जताया आभार मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

Weekly Horoscope 5-11 October 2026 साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों का भविष्यफल Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Weekly Horoscope 5-11 October 2026 साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों का भविष्यफल Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग

  • लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,664)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,573)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार