उधम सिंह नगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन स्टोन क्रशर व दो स्क्रीनिंग प्लांट सीज
Udham Singh Nagar News: अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गंभीर शिकायतों के संबंध में शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में निदेशक एस एल पैट्रिक व अपर निदेशक राजपाल लेघा भूतत्व खनिकर्म इकाई की अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में स्टोन केसर व स्क्रीनिंग प्लांटों में आकस्मिक छापेमारी की गई,
जिसमें बाजपुर क्षेत्र के 06 स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट्स की जांच की गई, जिसमें से बालाजी स्क्रीन प्लांट गोबरा, आशा स्टोन केसर वेदखड़ी, राघव स्क्रीनिंग प्लांट गोबरा, एलएसी स्टोन कसर गोबरा व शिवा स्टोन कसर वेदखडी के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था। निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए 03 स्टोन क्रेशर व 02 स्क्रीनिंग प्लांटों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। विभागीय स्तर से इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की जा रही है।
खनन विभाग के स्तर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के अपर निदेशक राजपाल लेघा, उप जिलाधिकारी बाजपुर राकेश तिवारी, उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर दिनेश कुमार, तहसीलदार बाजपुर, सर्वेयर विनोद लाल सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई राजपाल लेघा द्वारा बताया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर मे छापेमारी का यह सघन अभियान कल दिनांक 6 जनवरी 2023 को भी जारी रहेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


