उधम सिंह नगर: भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत , पुत्र घायल
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद अंतर्गत बाजपुर से भीषण हादसे की दुखद खबर सामने आई है। यहां बेकाबू डंपर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप सवार पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र घायल हो गया। यहां बाजपुर के ग्राम जगन्नाथपुर में खनन सामग्री लदे बेकाबू डंपर ने दूध के पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें सवार पिता- पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में पिता ने दम तोड़ दिया जबकि पुत्र की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के आदर्श नगर निवासी खलील अहमद अपने बेटे जुनेद के साथ काशीपुर से पिकअप में दूध लेकर बाजपुर आ रहा था कि ग्राम जगन्नाथपुर के समीप तेज गति से आ रहे बेकाबू डंपर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गया। घटना को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवा दिया। वही उपचार के लिए ले जाते समय खलील अहमद की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के घर मे कोहराम मच गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


