उधम सिंह नगर : सीएम धामी पहुंचे पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर , पिता के निधन पर जताया शोक
Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर जाकर उनके पिता एवं लोकतंत्र सेनानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता श्री गौरव शर्मा के आवास पर जाकर उनकी दादी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविन्द पाण्डेय, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, दिनेशपुर चेयरमैन सीमा सरकार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, स. मेजर सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह ‘हैरी’, सुशील सिंगला, पूरन जोशी, अनन्त जैन, आदि उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा