Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand UCC : उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद क्या बदलेगा.. देखें लाभ , नियम सहित पूरी डिटेल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand UCC : उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद क्या बदलेगा.. देखें लाभ , नियम सहित पूरी डिटेल

Mohan Chandra Joshi February 6, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आज ऐतिहासिक कदम उठा लिया है। उत्तराखंड विधानसभा में आज सीएम धामी ने यूसीसी विधेयक को पेश कर दिया है। अब राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद विधेयक कानून बन जाएगा। अब इसी के साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

यूसीसी के बाद होंगे यह नियम..

पुरुष-महिला को तलाक देने के समान अधिकार मिलेगा।

यूसीसी के तहत सभी धर्मों में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल होगी।

लिव इन रिलेशनशिप डिक्लेयर करना जरूरी है।
लिव इन रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर 6 माह की सजा होगी।
लिव-इन में पैदा बच्चों को संपत्ति में समान अधिकार है।
महिला के दोबारा विवाह में कोई शर्त नहीं है।
अनुसूचित जनजाति दायरे से बाहर हैं।
बहु विवाह पर रोक, पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी नहीं हो सकती है।
शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी बिना रजिस्ट्रेशन सुविधा नहीं है।
उत्तराधिकार में लड़कियों को बराबर का हक मिलेगा।

बिना रजिस्ट्रेशन, लिव इन रिलेशन में अब होगी जेल


इसके साथ ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद उत्तराखंड में लिव इन रिलेशनशिप का वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन न कराने पर युगल को छह महीने का कारावास और 25 हजार का दंड या दोनों हो सकते हैं।

इन कानून में होगा बदलाव

अब इस विधेयक के कानूनी रूप लेने के बाद प्रदेश की आधी आबादी इससे सीधे लाभान्वित होगी। समिति ने ड्राफ्ट में लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ाने, बहुविवाह पर रोक लगाने, उत्तराखंड में लड़कियों के बराबर हक, सभी धर्मों की महिलाओं को गोद लेने का अधिकार व तलाक के लिए समान आधार रखने की पैरवी की गई है। ड्राफ्ट में तलाक, तलाक के बाद भरण पोषण और बच्चों को गोद लेने के लिए सभी धर्मों के लिए एक कानून की संस्तुति की है।

विवाह के लिए बदलेंगे कानून


सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया गया है। बहुपत्नी प्रथा समाप्त कर एक पति पत्नी का नियम सभी पर लागू करने पर बल दिया गया है। प्रदेश की जनजातियों को इस कानून की परिधि से बाहर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 100.52 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संपत्ति से लेकर लव जिहाद तक बदल जाएंगे ये नियम


यूसीसी ड्राफ्ट के तहत ये प्रमुख कानून बदल जाएंगे। संपत्ति बंटवारे में लड़की का समान अधिकार सभी धर्मों में लागू रहेगा। अन्य धर्म या जाति में विवाह करने पर भी लड़की के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकेगा। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। लव जिहाद, विवाह समेत महिलाओं और उत्तराधिकार के अधिकारों के लिए सभी धर्मों के लिए समान अधिकार की बात इसमें की गई है।

समान नागरिक संहिता के प्रमुख बिंदु


-तलाक के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा । तलाक के बाद भरण पोषण का नियम एक होगा । गोद लेने के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा । संपत्ति बटवारे में लड़की का समान हक सभी धर्मों में लागू होगा । अन्य धर्म या जाति में विवाह करने पर भी लड़की के अधिकारों का हनन नहीं होगा । सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य होगी । लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण जरूरी होगा । -प्रदेश की जनजातियां इस कानून से बाहर होंगी । एक पति पत्नी का नियम सब पर लागू होगा, बहुपत्नी प्रथा होगी समाप्त।

यूसीसी लागू तो क्या होगा?


हर धर्म में शादी, तलाक के लिए एक ही कानून होंगे।
जो कानून हिंदुओं के लिए, वही दूसरों के लिए भी हैं।
बिना तलाक एक से ज्यादा शादी नहीं कर पाएंगे।
मुसलमानों को 4 शादी करने की छूट नहीं रहेगी।

यूसीसी से क्या नहीं बदलेगा?


धार्मिक मान्यताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
धार्मिक रीति-रिवाज पर असर नहीं है।
ऐसा नहीं है कि शादी पंडित या मौलवी नहीं कराएंगे।
खान-पान, पूजा-इबादत, वेश-भूषा पर प्रभाव नहीं है

UCC लागू होने के पश्चात क्या होंगे नियम__*

१. पुरुष और महिला के बीच विवाह तभी अनुबंध किया जा कता है जब विवाह के समय दोनों पक्षकारों में ना तो वर की कोई जीवित पत्नी हो और ना ही वधू का कोई जीवित पति हो।

२. विवाह के समय पुरुष की आयु 21 वर्ष पूरी हो और स्त्री की आयु 18 वर्ष पूरी हो

३. विवाह को पंजीकरण धारा 6 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
पति या पत्नी में से किसी ने दूसरे के सहचार्य से किसी युक्ति युक्त प्रति हेतु के बिना प्रत्यारित कर लिया हो तब पीड़ित पक्ष दांपत्य अधिकारों के प्रतिस्थापन के लिए न्यायालय में याचिका द्वारा आवेदन कर सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, DM-SSP ने परेड ग्राउंड का लिया जायजा

विवाह का कोई भी पक्षकार इस संहिता के प्रारंभ होने के बाद न्यायिक पृथक्करण की प्रार्थना करते हुए याचिका प्रस्तुत कर सकेगा

विवाह निम्नलिखित आधारों में किसी भी न्यायालय के समक्ष याचिका प्रस्तुत किए जाने पर शून्य अवर्णीय होगा अगर प्रत्यार्थी की नपुंसकता या जानबूझकर प्रतिषेध के कारण विवाह उत्तर संभोग नहीं हुआ है
या याचिका करता की सहमति बलपूर्वक प्रकीर्णन या धोखा घड़ी से प्राप्त की गई हो या पत्नी विवाह के समय पति के अलावा किसी अन्य पुरुष से गर्भवती थी या पति ने विवाह के समय पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला को गर्भवती किया था।

किसी भी पक्षकार द्वारा प्रस्तुत याचिका पर विवाह विच्छेद के आज्ञाक्ति द्वारा सिर्फ इस आधार पर विघटित किया जा सकेगा कि दूसरे पक्षकार ने विवाह के पश्चात याचिका करता से भिन्न किसी व्यक्ति के साथ संभोग किया हो या दूसरे पक्षकार ने विवाह के बाद याचिका करता के साथ कुर्ता का व्यवहार किया हो
[

समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)

  • हमारे संविधान में लैंगिक न्याय एवं समानता के अधिकार को धार्मिक स्वतंत्रता एवं अन्य अधिकार में सर्वोपरि रखा गया है।

यही कारण है कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के अनुच्छेद 44 के भाग 4 में UCC का उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी 1985, 1995, 2003, 2019 में बार-बार सरकार को UCC के लिए निर्देश दिए।

  • अनुच्छेद 44 कहता है, “राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।”
  • समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो।
  • समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा।
  • यूनिफार्म सिविल कोड का अर्थ एक निष्पक्ष कानून है, जिसका किसी धर्म से कोई ताल्लुक नहीं

है।

  • भिन्न भिन्न नागरिक संहिता होने के कारण भारतीय समाज में बहुत सारी विषमताएं व्याप्त हैं।
  • समान नागरिक संहिता एक पंथनिरपेक्ष कानून होता है जो सभी धर्मों के लोगों के लिए समान रूप से लागू होता है।
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से हर मजहब के लिए एक जैसा कानून आ जाएगा। यानी मुस्लिमों को भी तीन शादियां करने और पत्नी को महज तीन बार तलाक बोले देने से रिश्ता खत्म कर देने वाली परंपरा खत्म हो जाएगी।
  • वर्तमान में देश हर धर्म के लोग इन मामलों का निपटारा अपने पर्सनल लॉ के अधीन करते हैं।
  • फिलहाल मुस्लिम, ईसाई और पारसी समुदाय का पर्सनल लॉ है जबकि हिन्दू सिविल लॉ के तहत हिन्दू, सिख, जैन और बौद्ध आते हैं।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

यूसीसी के क्या लाभ हैं?

राष्ट्रीय एकता और धर्मनिरपेक्षताः

  • यूसीसी सभी नागरिकों के बीच एक समान पहचान और अपनेपन की भावना पैदा करके राष्ट्रीय एकता और धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देगा।
  • इससे विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों के कारण उत्पन्न होने वाले सांप्रदायिक और सांप्रदायिक विवादों में भी कमी आएगी।
  • यह सभी के लिए समानता, भाईचारा और सम्मान के संवैधानिक मूल्यों को कायम रखेगा।

लैंगिक न्याय और समानताः

  • यूसीसी विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों के तहत महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न को दूर करके लैंगिक न्याय और समानता सुनिश्चित करेगा।
  • यह विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने, भरण-पोषण आदि के मामलों में महिलाओं को समान अधिकार और दर्जा प्रदान करेगा।
  • यह महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाली पितृसत्तात्मक और प्रतिगामी प्रथाओं को चुनौती देने के लिए भी सशक्त बनाएगा।

कानूनी प्रणाली का सरलीकरण और युक्तिकरणः

  • यूसीसी कई व्यक्तिगत कानूनों की जटिलताओं और विरोधाभासों को दूर करके कानूनी प्रणाली को सरल और तर्कसंगत बनाएगा।
  • यह विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों के कारण उत्पन्न होने वाली विसंगतियों और खामियों को दूर करके नागरिक और आपराधिक कानूनों में सामंजस्य स्थापित करेगा।
  • यह कानून को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और समझने योग्य बना देगा।

पुरानी और प्रतिगामी प्रथाओं का आधुनिकीकरण और सुधारः

  • यूसीसी कुछ व्यक्तिगत कानूनों में प्रचलित पुरानी और प्रतिगामी प्रथाओं का आधुनिकीकरण और सुधार करेगा।
  • यह उन प्रथाओं को खत्म कर देगा जो भारत के संविधान में निहित मानवाधिकारों और मूल्यों के खिलाफ हैं, जैसे तीन तलाक, बहुविवाह, बाल विवाह आदि।
  • यह बदलती सामाजिक वास्तविकताओं और लोगों की आकांक्षाओं को भी समायोजित करेगा। Uttarakhand UCC Bill
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand UCC : उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद क्या बदलेगा.. देखें लाभ Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड मार्निंग पोस्ट उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड से बड़ी खबर देवभूमि उत्तराखंड नियम सहित पूरी डिटेल बडी खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी अनुज पंत को शुभकामनाएं देते हुए Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन की फाइल फोटो Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार राज्य संपत्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹7 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹7 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

  • एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी अनुज पंत को शुभकामनाएं देते हुए Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव

  • लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन की फाइल फोटो Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान

  • सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार राज्य संपत्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा

  • उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,106)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,467)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,054)
  • नैनीताल (6,446)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,139)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (634)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather: 13 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, 14 और 16 को ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा Uttarakhand: धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास; वाशी-हल्द्वानी योजनाओं की समीक्षा Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई Uttarakhand News: उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर CM धामी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बधाई