Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • UCC: उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर में भव्य आयोजन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

UCC: उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर में भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi January 27, 2026
ख़बर शेयर करें -

समानता की दिशा में उत्तराखंड का ऐतिहासिक कदम

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम बना समान नागरिक संहिता: जिलाधिकारी

Bageshwar News- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार, बागेश्वर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बागेश्वर आकांक्षा कोंडे, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या एवं विधायक पार्वती दास द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार का लाइव संबोधन सुना। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता की मूल भावना, सामाजिक समरसता, समान अधिकारों तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, ग्राम प्रशासकों, अधिशासी अधिकारियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों से संवाद किया। उन्होंने यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही व्यवहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

जिलाधिकारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड संविधान के अनुच्छेद 44 को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है तथा जनपद बागेश्वर यूसीसी पंजीकरण में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है। उन्होंने जिले में और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में यूसीसी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, रजिस्ट्रार, सब-रजिस्ट्रार सहित अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न यूसीसी जागरूकता प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों प्रियांशु, लक्षिका एवं अक्षत को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा

इस अवसर पर कमला देवी, सरस्वती देवी एवं नेहा देवी को यूसीसी मैरिज सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।
सम्मानित होने वालों में ग्राम प्रधान मीरा देवी, आनंद राम, देशराज कठायत, संदीप असवाल, बबीता कोरंगा, आनंद सिंह कपकोटी, धीरेन्द्र परिहार, महेंद्र सिंह, गौरव कुमार, अमित कुमार, रेणुका शाही सहित सीएससी संचालक मनोज सिंह, भागवत सिंह, मीनू तिवारी एवं रोहित बहुगुणा शामिल रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि आजादी के बाद समान नागरिक संहिता अपनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसमें सभी धर्मों के लिए एक समान कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड में निवास करने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए विवाह एवं लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही विकास खंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी यूसीसी को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने यूसीसी कानून को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक कार्य किया गया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar News- Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून मुठभेड़ में घायल बदमाश Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने भेंट की Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून मुठभेड़ में घायल बदमाश Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

  • UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

  • देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

  • ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

  • हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,484)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,511)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,234)
  • नैनीताल (6,533)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना