उत्तराखंड- सीएम धामी का दो दिवसीय दिल्ली दौरा आज से , प्रवासियों से करेंगे संवाद- केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिनी दिल्ली दौरा आज से, केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कर सकते हैं मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


