पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, एक की मौत, तीन घायल
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम।
झूलाघाट मार्ग पर सुबह-सुबह हादसा, SDRF ने दुर्गम खाई में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पिथौरागढ़, 05 मई 2026। जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूनाकोट वड्डा से झूलाघाट की ओर जा रही एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से SDRF को दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि कमांडर जीप (UA05 5382) बूरा गांव के पास गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को पहले ही बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था।
SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक युवक के शव को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
घायलों की पहचान जगदीश बिष्ट (40) निवासी बासौद, मोहन बिष्ट (40) निवासी बासौद और सचिन चंद (22) निवासी मुनकोट के रूप में हुई है। वहीं हादसे में लक्की भंडारी (22) निवासी कोटभाल्डे की मौत हो गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


