Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 23 अगस्त , बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट , यहां बादल फटने से तबाही
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मौसम

Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 23 अगस्त , बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट , यहां बादल फटने से तबाही

Mohan Chandra Joshi August 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (23.08.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक शामा में 153 मिमी ,सौंग में 146 मिमी, थराली में 147 मिमी ,थल में 97 मिमी , जौलीग्रांट में 94 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई। वही चमोली जिले के थराली में अतिवृष्टि (बादल फटने ) से भारी तबाही हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को उत्तराखंड राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है वहीं,अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार 23 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,टिहरी, चमोली , बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। मौसम निदेशक देहरादून में बताया कि प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है ,अगले तीन-चार दिन अनेक स्थानों में भारी बारिश की संभावना है।

थराली में बादल फटने से तबाही
चमोली। जिले के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की भीषण आपदा ने तबाही मचा दी। राड़ी बगड़ इलाके में करीब आधी रात को अचानक बादल फटने से बड़ी मात्रा में मलबा और पानी ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इस आपदा में कई मकान, दुकानें और कुछ सरकारी दफ्तर मलबे के नीचे दबने की खबर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

घटना की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां तक कि एसडीएम का आवास भी मलबे से प्रभावित हुआ है, जिससे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना के तुरंत बाद क्षेत्रीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर जुट गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। अब तक एक युवती के मलबे में जान गंवाने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे की आशंका
भारी बारिश और बादल फटने के चलते पिंडर नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने एहतियातन नदी किनारे बसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की है। कई गांवों में लोग रातभर दहशत के साये में घरों से बाहर खुले में ही रहे।

प्रशासन अलर्ट
चमोली के जिलाधिकारी मौके पर रवाना हो चुके हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम स्तर के अधिकारी लगातार घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासनिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की जुबानी
गांववासियों ने बताया कि रात करीब 12 बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ भारी मलबा और पानी आया। देखते ही देखते कई घर बह गए और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। “हमने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा था,” एक ग्रामीण ने भावुक होकर कहा।

👉 फिलहाल थराली और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की हिदायत दी है।

थराली में बादल फटने से नुकसान का विवरण
थराली बाजार, कोटदीप, और तहसील थराली परिसर में नुकसान**: थराली कस्बे में शुक्रवार (22 अगस्त 2025) की आधी रात के बाद बादल फटने से तहसील परिसर, एसडीएम आवास, और कई घरों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। तहसील परिसर में खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गईं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। तेज बहाव और मलबे के कारण कस्बे की सड़कें तालाब जैसी हो गईं

  1. सागवाड़ा गांव में हताहत: पास के सागवाड़ा गांव में एक युवती के मलबे में दबने से मौत की सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भागे। राहत और बचाव कार्यों में पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं
  2. चेपड़ों बाजार में नुकसान: चेपड़ों बाजार में कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा, एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
  3. थराली-ग्वालदम मार्ग बंद: थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास मलबे और भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है
  4. थराली-सागवाड़ा मार्ग बंद: थराली-सागवाड़ा मार्ग भी मलबे और बारिश के कारण बंद है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है।
  5. एसडीआरएफ की तैनाती: गौचर से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय है
  6. बीआरओ का सड़क खोलने का प्रयास: मींग खदेरे के पास बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) सड़क को खोलने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि यातायात और राहत कार्यों को सुचारू किया जा सके।
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

अतिरिक्त जानकारी:
– जिला प्रशासन ने थराली तहसील के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार (23 अगस्त 2025) को बंद रखने का आदेश दिया है
– जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं)
– चमोली जिले में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से पहले भी नुकसान की खबरें आई थीं, जैसे सोल घाटी और केरा गांव में मकान, दुकानें, और गौशालाएं मलबे में दब गई थीं)

अगले 24 घंटे में बाढ़ का खतरा,अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हाइड्रोमेट डिवीजन ने शनिवार सुबह राष्ट्रीय फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा बना हुआ है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand IMD Update Today Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Nowcast For Uttarakhand Nowcast for Uttarakhand Forced Today Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather उत्तराखंड से खबर

Related Stories

देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच बारिश, चार जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में फाइनेंस कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
हरिद्वार के शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

  • पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

  • श्रावस्ती के समय माता मंदिर में गुरु जी की साधना पूर्ण होने पर आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में हवन करते श्रद्धालु। Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

  • उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच बारिश, चार जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

  • देहरादून के पटेलनगर में फाइनेंस कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,876)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,447)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,922)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,095)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच