Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 17 सितंबर, भारी से भारी बारिश और बिजली अलर्ट इन जिलों में , रखें सावधानी
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (17.09.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देहरादून सहित प्रदेश के अनेक स्थानों में आपदा के हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बेरीनाग में 82.5 मिमी , हल्द्वानी में 50 मिमी , डीडीहाट में 38 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है ,वहीं 09 जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज 17 सितंबर बुधवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी ,अल्मोड़ा, नैनीताल , चंपावत ,चमोली ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और भारी से भारी बारिश की संभावना है इन जिलों में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार , टिहरी सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के सभी जनपदों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा , गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।
21 सितंबर तक रहेगा बारिश का दौर जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड राज्य में फिलहाल 21 सितंबर तक मानसून की एक्टिविटी बरकरार रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 21 सितंबर के बाद मानसून एक्टिविटी में कुछ कमी आने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


