Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 27 जुलाई , भारी बारिश का दौर रहेगा जारी , इन जिलों में IMDअलर्ट
देहरादून। Uttarakhand Weather news Today (27.07.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसून के बादल लगातार बरस रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक पंतनगर में 70 मिमी , सौंग में 70 मिमी ,गुलरभोज में 60 मिमी , डीडीहाट में 57 मिमी , हल्द्वानी में 45.5 मिमी , गदरपुर में 38.5 , चंपावत में 31 मिमी , बेरीनाग में 28 मिमी , लोहाघाट में 24 मिमी , थराली में 20 मिमी , जौलजीबी में 10 मिमी सहित तमाम इलाकों में बारिश रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 27 जुलाई को प्रदेश के तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है जबकि अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 27 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के देहरादून, टिहरी ,पौड़ी और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी है। वहीं प्रदेश के सभी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी है।
अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी बरकरार रहेगी। उन्होंने बताया अगले तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। Uttarakhand Weather news Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


