Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • अध्यात्म
  • भारतीय संस्कृति बचाने के लिए बच्चों को अच्छे संस्कार देना जरूरी: सत्य साधक गुरुजी
  • अध्यात्म
  • उत्तरप्रदेश

भारतीय संस्कृति बचाने के लिए बच्चों को अच्छे संस्कार देना जरूरी: सत्य साधक गुरुजी

Mohan Chandra Joshi December 1, 2024
ख़बर शेयर करें -

पावन राप्ती तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ संपन्न

सत्य साधक गुरुजी से अनेक लोगों ने ली गुरु दीक्षा

श्रावस्ती। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के दिशा निर्देशन में पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया।
करीब 6 घंटे तक चल हवन में देश- प्रदेश में लोकमंगल की कामना की गई।

इस दौरान भक्तजनों को संबोधित करते हुए सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने कहा कि भावी पीढ़ी सनातन भारतीय संस्कृति से विमुख होकर तेजी के साथ पाश्चात्य की ओर अग्रसर हो रही है जोकी एक बड़ी चिंता का विषय है। गुरु जी ने कहा भावी पीढ़ी द्वारा आए दिन नशावृत्ति , दुराचार ,हत्या सहित जो पार्श्विक घटनाएं सामने आ रही है उनके पीछे चकाचौंध भरी पश्चिमी संस्कृति के साथ ही कहीं ना कहीं हम भी दोषी हैं।

सत्य साधक गुरु जी ने कहा संस्कारों और संस्कारों की सुन्दरता के महत्व की पहली कड़ी घर से शुरू होती है। घर से ही बच्चों के संस्कार की शुरूआत होती है। अभिभावकों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद दूसरी जिम्मेदारी स्कूल के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की होती है, जो बच्चों के अच्छे संस्कारों का बोध कराते हैं। सिर्फ संस्कार ही नहीं, बल्कि इसके बारे में जानकारी भी होनी चाहिए। हमारे संस्कार अच्छे हैं और हमें अच्छे या खराब की जानकारी नहीं है, तो इसका महत्व नहीं रहता। लिहाजा, संस्कारों का ज्ञान और उनकी सुन्दरता ही हमें उन्नति के लिए प्रेरित करती है। यदि संस्कारों की एक कड़ी शुरू हो जाती है तो फिर इसमें निरंतरता बनी रहती है और यही अच्छा समाज बनाने सहायक होती है।

गुरु जी ने कहा बच्चे के संस्कार और शिष्टाचार उसके ख़ुद के जीवन की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की दिशा और दशा तय करते हैं। बच्चों में संस्कार और शिष्टाचार उनके माता-पिता से आते हैं और इनको विकसित करने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। बचपन में दी गई शिक्षा व्यक्ति के साथ आजीवन रहती है इसलिए बच्चों को सही दिशा देना बहुत ज़रूरी है।

सत्य साधक गुरुजी ने कहा संस्कारों से ही दया, करुणा, प्रेम, परोपकार आदि से स्वयं का जीवन सजाने वाला व्यक्ति महान बन जाता है। जबकि जीवन में यदि संस्कार और मर्यादा नहीं है तो व्यक्ति का पतन निश्चित है। परिवार और माता-पिता के संस्कार बच्चों को प्रभावित करते हैं। परिवार में नियम की तरह पीढ़ी-दर-पीढ़ी जो संस्कार बच्चों तक पहुंचते हैं उसका गहरा प्रभाव उनके व्यक्तित्व पर पड़ता है। बड़ों के पैर छूना, सिर झुकाकर प्रणाम, प्रात: जल्दी उठना, गरीबों की मदद करना, घर के बुजुर्गो की सेवा करना आदि संस्कार हमें अपने परिवार से ही मिलते हैं। बच्चों में नैतिक शिक्षा देने का काम हो।

गुरु जी ने कहा, आज के इस बदलते परिवेश में समय निकालकर बच्चों को संस्कारवान बनाना यज्ञ करने के समान है। आदर्श समाज की स्थापना संस्कार से ही शुरू हो सकती है और संस्कार जन्म से ही डाला जा सकता है। अच्छे संस्कार जीवन को उचित दिशा देते हैं। बाल्यावस्था में अनुशासन के संस्कार का बीजारोपण होना आवश्यक है। अगर बचपन में बच्चों को अच्छे संस्कार दिए गए तो वह पूरे जीवन उसके साथ रहते हैं और चाहकर भी गलत काम नहीं कर पाता।

इस दौरान प्रसाद वितरण के उपरांत कई लोगों ने गुरुजी से दीक्षा ग्रहण की और सन्मार्ग में चलने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand Morning post.com गुरु जी जय मां पीतांबरी साधना एंव दिव्य योग ट्रस्ट सत्य साधक गुरुजी

Related Stories

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
हरिद्वार में संत समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • अध्यात्म

Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
10 से 16 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 10-16 August 2026: ग्रहों की बदलेगी चाल, किस राशि के खुलेंगे सफलता के द्वार? जानिए पूरा राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 10-16 August 2026: ग्रहों की बदलेगी चाल, किस राशि के खुलेंगे सफलता के द्वार? जानिए पूरा राशिफल

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • चमोली में भालू के हमले में मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

  • देहरादून में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (633)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,388)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,501)
  • खेल (365)
  • चंपावत (996)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,190)
  • नैनीताल (6,506)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,188)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत