गंगा दशहरा पर गुरुजी विजेंद्र पांडे ने भक्तजनों को दी शुभकामनाएं, मां गंगा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भक्तजनों को शुभकामनाएं देते हुए जय मां पीतांबरी साधना एवं द्वितीय योग ट्रस्ट के संस्थापक गुरुजी विजेंद्र पांडे।
गंगा दशहरा को बताया आस्था, श्रद्धा और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक, भक्तों से धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का किया आह्वान
देहरादून। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक, सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे “गुरुजी” ने गंगा दशहरा महापर्व के पावन अवसर पर सभी भक्तजनों को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से सभी भक्तों का जीवन पवित्र, निर्मल और कल्याणकारी बने तथा हर व्यक्ति के जीवन में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संचार हो।
गुरुजी ने अपने संदेश में कहा कि गंगा दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आस्था, श्रद्धा और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है। मां गंगा का धरती पर अवतरण राजा भगीरथ की कठोर तपस्या का परिणाम माना जाता है, जिन्होंने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए वर्षों तक तप किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं से होती हुई पृथ्वी पर अवतरित हुईं और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन पर्व हमें यह संदेश देता है कि जीवन में संयम, तप और श्रद्धा से ही आत्मिक शुद्धि और मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। गुरुजी ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर मां गंगा का ध्यान करें और अपने जीवन को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करें।
अंत में गुरुजी ने समस्त भक्तजनों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


