माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीतल पेय भंडारा आयोजित
माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय भंडारे का आयोजन, प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन की पहल, ठुलीगाड़ मुख्य पड़ाव पर मेला मजिस्ट्रेट ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
चम्पावत, 28 मई, 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष दिशा-निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में, विश्वप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम में आज श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा हेतु शीतल पेय भंडारे का आयोजन किया गया।
इस भंडारे में माँ के दरबार पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं को ठंडा व शुद्ध पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत तथा अन्य शीतल पेय प्रचुर मात्रा में वितरित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में शीतलता और ऊर्जा मिली।
वर्तमान में चल रही अत्यधिक गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह त्वरित एवं संवेदनशील पहल की गई, ताकि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को राहत पहुँचाई जा सके।
इस दौरान ठुलीगाड़ मुख्य पड़ाव पर मेला मजिस्ट्रेट श्री ललित मोहन तिवारी ने भंडारे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेय की शुद्धता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था को बारीकी से परखा तथा स्वयं भी श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित किए।
मेला मजिस्ट्रेट ने संपूर्ण क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व साफ-सफाई व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य शिविरों की स्थिति को बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रहनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


