टिहरी गढ़वाल – कंडीसौड़ में झील में डूबा युवक, SDRF ने शव किया बरामद
टिहरी गढ़वाल। दीपावली पर्व के मौके पर दुखद खबर सामने आई है यहां टिहरी झील में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव रेस्क्यू कर झील से बरामद किया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार को DDMO टिहरी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील कंडीसौड़ क्षेत्रान्तर्गत विडकोट गांव में एक व्यक्ति झील में डूब गया है, जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन के उपरांत भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। उक्त डूबे हुए व्यक्ति कि सर्चिंग के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SDRF की फ्लड विशेषज्ञ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। अंधेरा होने के कारण रात्रि में उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।
आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा झील में डाइविंग करते हुए डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर झील से बाहर निकाला व राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- त्रेपन सिंह उम्र 33 वर्ष, पुत्र शूरवीर सिंह, ग्राम जणका, ब्रह्मखाल, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी।
SDRF टीम का विवरण:-
- का0 मनोज चौहान
- का0 बलीराम शर्मा
- का0 प्रदीप सिंह
- का0 दीपक जोशी
- उपनल ड्राइवर दीपक रावत

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


