उत्तराखंड- भूकंप के झटके से फिर डोली धरती , इतनी थी तीव्रता
घरों से बाहर निकले लोग
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती। प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लैंसडाउन बताया जा रहा है।
ऋषिकेश में भूकंप के झटके शाम 4.25 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले नौ नवंबर को तड़के दो बार भूकंप आया था भूकंप के झटके उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए थे रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे रात में जग रहे लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


