Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत- सात किमी पैदल चलकर इस गांव में पहली बार पहुंचे डीएम , चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत- सात किमी पैदल चलकर इस गांव में पहली बार पहुंचे डीएम , चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Mohan Chandra Joshi February 16, 2023
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने मंच से लगभग 7 किलोमीटर दूर पैदल मार्ग ग्राम पंचायत सौराई के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित जन समस्या शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और गांव के विकास हेतु प्राथमिकता के साथ हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कहा कि वह स्वयं यहां की प्रत्येक समस्या का समय-समय पर मॉनिटरिंग करेंगे ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सकें, जिससे ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास परख योजनाओं का लाभ मिल सकें।

किसी जिलाधिकारी के प्रथम बार सौराई गांव पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यतः सड़क की समस्या रही। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया कि यहां सड़क ही मुख्य समस्या है जिससे बीमार व्यक्तियों विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं को पैदल मंच रोड तक ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जो बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश के सभी तोकों तक सड़क सुविधाओं से जोड़ा जाय, जिस हेतु लगातार कार्य किए जा रहे है, इसी के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गोरखनाथ मंदिर से रणकुची मंदिर तक बनने वाली रोड के लिए 60 लाख की धनराशि प्राप्त हो गई है और शीघ्र सर्वे का कार्य प्रारंभ हो जायेगा और लोगों की सड़क की मुख्य समस्या का निराकरण कर ग्रामीणों को सड़क सौगात से आच्छादित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी सौरई, बकोड़ा, भनार, हरतोला क्षेत्र के ग्रामीण आपसी समन्वय बनाकर सड़क निर्माण के सर्वे कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें । उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंच बकोड़ा सड़क निर्माण के प्रस्ताव में जो आपत्तियां लगी हैं उन आपत्तियों का भी निराकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों पशुपालन , कृषि, उद्यान, मत्स्य, जड़ी बूटी, शिक्षा, उद्योग,विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को हफ्ते भर में इस क्षेत्र में पशु चिकित्सा कैंप लगाकर ग्रामीणों को बकरी पालन, गौ पालन से जोड़ने हेतु प्रेरित कर योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि यहां लोगों के पास अधिकतर बद्री गाय है, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से उत्तम क्वालिटी का घी बनाने को कहा और उनके द्वारा बनाए घी का अच्छा मूल्य डेरी विभाग से दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीण गंगा देवी , भागीरथी देवी द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि उनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकता के साथ उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विकलांग संदीप सिंह को आधार लिंक न होने के कारण विकलांग पेंशन नहीं मिलने की समस्या पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को संबंधित बैंक से संपर्क कर उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान पेंशन योजना, अटल आवास योजना से ग्रामीणों को आच्छादित करने हेतु कृषि अधिकारी और तहसीलदार को क्षेत्र में कैंप लगाकर उनकी सूची तैयार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लंबे समय से नहीं आई है तथा क्षेत्र में एएनएम सेंटर की अधिक आवश्यकता है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए और एएनएम को सप्ताह में एक दिन बाकोड़ा, सौराई में आने हेतु निर्देशित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य टीम के क्षेत्र में न आने पर स्वास्थ्य विभाग को संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की सौगात, अमित शाह-सीएम धामी ने 62 योजनाओं को दी रफ्तार

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सौरई-भनार पैदल पुलिया तथा बकोड़ा प्राथमिक स्कूल क्षतिग्रस्त होने की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारी को शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन का लगातार प्रयास है कि लोगों के जीवन स्तर को कैसे उठाया जाय,इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

हाईस्कूल सौरई विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में कुल 32 बच्चे अध्यनरत हैं। वर्तमान में हिंदी, विज्ञान के स्वीकृत पद के सापेक्ष अध्यापक नहीं है, जिस पर शिक्षा विभाग ने बताया कि शीघ्र ही एलटी से अध्यापक आने वाले है और इस स्कूल में भी अध्यापकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। ग्रामीण बची सिंह ने उनके आवास के क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। ग्रामीणों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के क्षेत्र में न आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित से स्पष्टीकरण देने को कहा। जल संस्थान ने बताया कि यहां तीनों राजस्व गांवों को पेयजल से जोडने हेतु जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है और तीन माह में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को लोगों को प्राथमिकता के साथ बेहतर गुणवत्ता के साथ पेयजल से आच्छादित करने के निर्देश दिए। साथ ही मंच और सौरई पैदल मार्ग के बीच में पड़ने वाले प्याऊ को भी प्राथमिकता के साथ सही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, उद्यान विभाग को क्षेत्र में शिविर लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग को मत्स्य पालन हेतु लोगों को जागरूक करने के साथ ही इच्छुक लोगों की सूची तैयार कर उन्हें मत्स्य पालन से जोड़ स्वरोजगार हेतु प्रेरित करें और यहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार पॉलीसीट मत्स्य तालाब निर्मित करने को कहा। ग्रामीणों की बिजली के झूलते तारों की समस्या पर विद्युत विभाग ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के पोल आ चुके हैं और शीघ्र ही कार्य पूरा कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। साथ ही 2 फेस लाइन के स्थान पर 3 फेस लाइन लगाने की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को 3 फेस लाइन हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बसंती देवी के साथ साथ अन्य लोगों ने राशन कार्डो में नाम न चढ़े होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा और जिनके नाम राशन कार्ड में नही चढ़े है उनका नाम चढ़ाने को कहा।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना में इस क्षेत्र से 16 लोगों की प्रतीक्षा सूची में नाम है और उन्हें जब आवास स्वीकृत हो जाता है तभी वे कार्य करना शुरू करें।
इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री संदेश संबंधी वर्ष 2023 के कैलेंडरो का वितरण ग्रामीणों के मध्य वितरित किया गया।
जिलाधिकारी ने स्कूल में बने स्मार्ट कक्ष, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत जिला विकास अधिकारी एसके पंत, बीडीसी सदस्य दिनेश बोहरा, उप प्रधान कैलाश सिंह बोहरा, वार्ड सदस्य दीवान सिंह, रमेश सिंह, कमल सिंह, सूरज सिंह समेत विभागीय अधिकारी और सौरई, भनार, हरतोला, बकोड़ा आदि गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत चंपावत- पहाड़ी रास्तों में 07 किमी पैदल चलकर इस गांव में पहुंचे डीएम चंपावत- सात किमी पैदल चलकर इस गांव में पहली बार पहुंचे डीएम चंपावत- सात किमी पैदल चलकर इस गांव में पहुंचे डीएम चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पिथौरागढ़ के धारचूला में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद का दृश्य Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर सीधी भर्ती Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
केदारताल ट्रेक क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटी SDRF और NIM की संयुक्त रेस्क्यू टीम Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
IMG-20261106-WA0087 Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
हल्द्वानी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद छह मोटरसाइकिलें Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ के धारचूला में 3.5 तीव्रता के भूकंप के बाद का दृश्य Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती

  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर सीधी भर्ती Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

  • केदारताल ट्रेक क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटी SDRF और NIM की संयुक्त रेस्क्यू टीम Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी

  • लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

  • IMG-20261106-WA0087 Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,054)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,589)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (775)
  • देहरादून (11,506)
  • नैनीताल (6,660)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (493)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (539)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती Earthquake News: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, इस जिले में 3.5 तीव्रता से हिली धरती Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 54 पदों पर सीधी भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी Uttarkashi News: केदारताल हिमस्खलन में अब तक सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित