देहरादून- टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मंगलवार को प्रात:काल देहरादून में भगवान टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जा रही हैं। पिछले कई वर्षों से यह परम्परा चल रही है जहां पर राजस्थान से कारीगर आकर भगवान शिव की भव्य झांकियां निकालते हैं।
इस परम्परा के अनुसार प्रात:काल 10 बजे के आसपास शोभा यात्रा सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकली और पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से चलने वाली इस शोभा यात्रा पर पहली बार हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


