Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

Mohan Chandra Joshi April 30, 2024
ख़बर शेयर करें -

एनडीएमए और यूएसडीएमए की ओर से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन

एनडीएमए के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन ने परखीं चारधाम यात्रा की तैयारियां

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली जिले में ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा में आई बाढ़ इसका उदाहरण है। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर इनसे निपटने के लिए पहले से ही पुख्ता तैयारी करनी होगी। यह बात राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ;एनडीएमएद्ध के सदस्य ले. जनरल सैयद अता हसनैन (अप्रा) ने कही।
आगामी चारधाम यात्रा की आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज में ले. जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों में 02 मई 2024 को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस ड्रिल का उद्देश्य चारधाम यात्रा की तैयारियों को पुख्ता करना है ताकि यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए और हादसों में जान-माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इन दिनों जंगलों की आग ने चिंताएं बढ़ा रखी हैं और एनडीएमए लगातार इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए है और यूएसडीएमए के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और जम्मू-कश्मीर की अमरनाथ यात्रा प्रमुख धार्मिक यात्राएं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर को एक मंच पर आकर धार्मिक यात्राओं को आयोजित करने के अनुभवों को साझा करना चाहिए ताकि और अच्छे ढंग से इन यात्राओं का संचालन किया जा सके। उन्होंने आपदाओं से निपटने में उत्तराखंड सरकार और यूएसडीएमए के प्रयासों की सराहना की। कहा, जिस तरह से सिलक्यारा टनल हादसे में आपदा प्रबंधन विभाग ने कार्य किया, वह बहुत सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट


इंडियन कोस्ट गार्ड के पूर्व डीजी तथा एनडीएमए के सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। चारधाम यात्रियों को सभी जरूरी जानकारियां दी जानी चाहिए। सभी संबंधित विभागों को एसओपी बनानी चाहिए ताकि उनका पालन कर तीर्थयात्री एक सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा कर सकें। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए आपदा मित्रों की मदद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे आज दिल्ली में उत्तराखंड में वनाग्नि को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत कर रहे हैं और एनडीएमए लगातार उत्तराखंड में जल रहे जंगलों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। राज्य को इससे निपटने के लिए हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी।


सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा यूएसडीएमए डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि उत्तराखंड के लिए चारधाम यात्रा का महत्व काफी बड़ा है। यह आस्था के साथ-साथ तीर्थाटन, पर्यटन तथा आर्थिकी का आधार भी है। यूएसडीएमए का उद्देश्य चारधाम यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाना है। इन्हीं तैयारियों को 02 मई को प्रस्तावित मॉक ड्रिल के जरिये परखा जाएगा और अगर कहीं कोई गैप रहेगा तो तुरंत उसे दूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

इस मौके पर एनडीएमए वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल, कर्नल नदीम अरशद (अप्रा), कर्नल केपी सिंह, सचिव पंकज कुमार पांडेय, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) यूएसडीएमए आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (परिचालन) यूएसडीएमए/ डीआईजी राजकुमार नेगी, आईजी गढ़वाल करन सिंह नगनयाल, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, अधिशासी निदेशक यूएसडीएमए डॉ. पीयूष रौतेला के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

शैडो एरिया में नेटवर्क को मजबूत करेंः सिन्हा
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बीएसएनएल को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रियों की सुविधा तथा किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शैडो एरिया, जहां नेटवर्क या कनेक्टिविटी की दिक्कत है, वहां इसका समाधान किया जाए। उन्होंने बीआरओ के प्रतिनिधियों से कहा कि जोशीमठ स्थित ज्वाइंट कंट्रोल रूम में बेहतर समन्वय के लिए बीआरओ से किसी कर्मचारी की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि बीआरओ, एनएच, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों को स्पष्ट होना चाहिए कि सड़क का कौन सा हिस्सा किसके पास है ताकि रोड ब्लॉक होने पर भ्रम की स्थिति कतई न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

जिलों ने बताया, तैयार हैं हम
देहरादून। टेबल टॉप एक्सरसाइज में सभी जिलों ने आगामी चारधाम यात्रा तथा मॉक ड्रिल को लेकर अपनी तैयारियों का खाका पेश किया। बीकेटीसी से श्री रमेश रावत ने बताया कि यात्रा के सुगम संचालन के लिए भूतपूर्व सैनिकों तथा स्वयं सेवकों की सहायता ली जा रही है। सीडीओ चमोली श्री अभिनव शाह ने बताया कि इस बार पांडुकेश्वर में ही यात्रियों का पंजीकरण और जांच की जा रही है। पहले यह बदरीनाथ धाम में ही होती थी, जिससे धाम में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी श्री श्याम सिंह राणा, देहरादून की सीडीओ सुश्री झरना कमठान के अलावा मौसम केंद्र, देहरादून, एनडीआरएफ, एयर फोर्स, यूटीडीबी, बीआरओ, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अफसरों ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अपना प्लान पेश किया।

एनडीएमए ने परखी जिलों की तैयारियां
देहरादून। टेबल टॉप एक्सरसाइज के जरिये एनडीएमए के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने चारधाम यात्रा को लेकर जिलों की तैयारियों को परखा। उन्होंने यात्रा के दौरान भगदड़, चारधाम यात्रियों को मेडिकल इमरजेंसी, बस दुर्घटना, बाढ़, भूस्खलन, मौसम संबंधी एलर्ट मिलने पर कैसे राहत और बचाव कार्य किए जाएंगे, इसे लेकर जिलों की कार्ययोजना की समीक्षा की।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
चमोली में जनसंवाद शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
गोपेश्वर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
चमोली में ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हरेला पर्व से पहले उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान

  • चमोली में जनसंवाद शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता एवं स्वीकृति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

  • गोपेश्वर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश

  • चमोली में ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,779)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,436)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (667)
  • देहरादून (10,870)
  • नैनीताल (6,385)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,075)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (505)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (896)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान Uttarakhand: सीएम धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का किया आह्वान Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश Uttarakhand: जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली से सीएम धामी का बड़ा संदेश Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण