Uttarakhand Jobs: प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली 3 अगस्त से, जानिए पूरी डिटेल
प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली 3 अगस्त से, पिथौरागढ़ में होगी चयन प्रक्रिया।
पिथौरागढ़ के देवकटिया मैदान में 3 से 8 अगस्त तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया; 3 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन, 4 अगस्त को शारीरिक परीक्षा और चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल व साक्षात्कार होगा।
नैनीताल, 03 जुलाई 2026: जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया है कि 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पिथौरागढ़ में 03 अगस्त, 2026 से 08 अगस्त, 2026 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में कुल 69 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिनमें उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए जनरल ड्यूटी के 49 पद, शेफ कम्युनिटी के 04 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, धोबी के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, दर्जी के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, उपकरण मरम्मतकर्ता के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, नाई के 03 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, लोहार का 01 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक हेतु, क्लर्क का 01 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक के लिए बढ़ई के 03 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक के लिए, हाउस कीपर के 02 पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक इस प्रकार कुल 69 पदों पर भर्ती होनी है।
पात्रता:
- सैनिक (जनरल ड्यूटी) पद केवल उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए है।
- अन्य सभी पद सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिकों के लिए हैं।
देवकटिया मैदान, पिथौरागढ़ उत्तराखंड में 3 अगस्त 2026 को भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों कि दस्तावेजों की जांच होगी और 4 अगस्त को उनका शारीरिक परीक्षण होगा। तत्पश्चात 5 से 8 अगस्त, 2026 के मध्य शारीरिक परीक्षण में चुने गए जवानों का मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार होगा। भर्ती रैली प्रातः 6:00 बजे से देवकटिया ग्राउंड पिथौरागढ़ में की जाएगी। इच्छुक पूर्व सैनिक एवं महिला कर्मी निर्धारित तिथि को सुबह 6:00 बजे भर्ती रैली में वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
भर्ती से संबंधित पात्रता शर्तें एवं सेवा की नियम व शर्तें हिंदी और अंग्रेजी में संलग्न हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन नामांकन और पात्रता मापदंड की जानकारी के लिए www.130ta.com पर लॉगिन कर जानकारी ले सकते हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


