#VigilanceAction

उत्तराखंड विजिलेंस ने कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारी पर लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 पर संपर्क किया जा सकता है।... Read More