# UttarakhandNews

देहरादून पुलिस विभाग में 22 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। इनमें 19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
उत्तराखंड शासन ने प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर माह के वेतन-पेंशन का भुगतान 26 सितंबर 2026 तक कराने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासनादेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अन्त्योदय का विचार समाज के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।... Read More
उत्तराखंड में 25 से 28 सितंबर तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 26 और 27 सितंबर को कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट तथा अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 29 और 30 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने के संकेत हैं।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने गौशाला के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। खटीमा सहित ऊधम सिंह नगर में सड़क, पुल, शिक्षा, बाढ़ सुरक्षा और अन्य अवस्थापना सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करते हुए समग्र मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। योजना में वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर, ट्रैकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म जैसी गतिविधियों को एकीकृत करने के साथ वर्षभर पर्यटन संचालन के लिए मौसम एवं जलस्तर आधारित गतिविधि कैलेंडर तैयार करने पर जोर दिया गया।... Read More
ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल प्रकरण को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पेयजल योजनाओं की जियो मैपिंग एवं भौतिक सत्यापन, पेयजल की नियमित गुणवत्ता जांच और स्थायी सर्विलांस मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।... Read More
नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर माँ नंदा-सुनंदा की आरती की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने महोत्सव को उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव बताते हुए धार्मिक पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, महिला स्वरोजगार और युवाओं के रोजगार अवसरों से जुड़े विषयों पर सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की बात कही।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-ऑफिस, सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग-जियोफेंसिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक और पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सरकारी परिसंपत्तियों को दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने, अतिक्रमण की स्थिति में समय पर अलर्ट की व्यवस्था करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन, ग्रेच्युटी और मेडिकल रीइंबर्समेंट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ितों को राहत राशि में देरी रोकने, चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वास से जोड़ने तथा मामलों की निगरानी के लिए जवाबदेही और डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।... Read More