# UttarakhandNews

उत्तराखंड से अगले 48 घंटे में मानसून की विदाई की संभावना है। 3 से 4 अक्टूबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जबकि 5 अक्टूबर से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। 6 से 8 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।... Read More
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने यूआईआईडीबी की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित टाइमलाइन और PERT चार्ट के अनुसार नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डेडिकेटेड प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात करने को कहा गया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआई कैंपस देहरादून में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने और दूसरों की जान बचाने वाले 18 लोगों को सम्मानित किया तथा प्रत्येक को ₹51 हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण, इको-टूरिज्म और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने पर भी जोर दिया गया।... Read More
ग्राम मल्ला निगलाट में फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामांतरण किए जाने की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनवाई की। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को लैंड फ्रॉड और दस्तावेजों की जांच कराने तथा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। संबंधित राजस्व कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।... Read More
उत्तरकाशी के दुर्गम एवं ऊंचाई वाले ट्रैक रूटों पर SDRF के नेतृत्व में चलाया गया व्यापक रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। कालिंदी खाल से 19, ऑडेन कोल से 29, माउंट जॉगिंग से 8 और वासुकीताल से 11 ट्रेकर्स समेत कुल 67 ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू किया गया। सभी ट्रेकर्स को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।... Read More
जनपद में 1 अक्टूबर से खनन सत्र 2026-27 शुरू होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी और एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय रखने, रिवर ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन के कार्यों में तेजी लाने तथा खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य करने को कहा गया। स्टोन क्रशर संचालकों को कम से कम 1,000 पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए।... Read More
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना 15 दिनों में तैयार करने और लंबित मामलों में तेजी लाने को कहा गया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से विभिन्न राज्यों की संस्कृति, स्थानीय जीवनशैली, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को समझकर उपयोगी अनुभव उत्तराखंड के संदर्भ में साझा करने को कहा।... Read More
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायतों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने चकराता रोड, जीएमएस रोड और शिमला बाईपास रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी और 15 अक्टूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लंबित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। फोर्स क्लोज शिकायतों के लिए प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है, जबकि वर्ष 2025 से लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए गए।... Read More