उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 28 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम गतिविधि में कमी के संकेत हैं।... Read More
# UttarakhandNews
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर PCS परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 113 पदों के लिए चयन हुआ है। देहरादून के आयुष बेलवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जसपुर के बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रहीं।... Read More
उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच विभिन्न जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट है। नैनीताल समेत सात जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने सभी 13 जिलों को अलर्ट मोड पर रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, जेसीबी और मशीनरी तैयार रखने तथा आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
हल्दूचौड़ के बच्चाधर्मा स्थित शहीद जगदीश चंद्र सभागार में श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शिक्षा, स्वच्छता और पोषण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस दौरान हल्दूचौड़ में श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित करने तथा पूरी लालकुआं विधानसभा में व्यवस्थित रोस्टर के तहत किट वितरण कराने की मांग उठाई गई।... Read More
नैनीताल जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। त्योहारी सीजन को देखते हुए यातायात दबाव वाले क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क सुधार एवं सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया।... Read More
कोटाबाग में ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में 24 विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कुल 268 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 220 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 48 शिकायतों पर कार्रवाई गतिमान है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।... Read More
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथों पर एएमएफ सुविधाओं, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन एवं सुरक्षा व्यवस्था, कलेक्शन-डिस्पैच सेंटर, मतगणना स्थल और मतदाता सूची से जुड़ी तैयारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने तीन दिवसीय उत्तरकाशी दौरे के पहले दिन चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों का जायजा लिया और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 26 सितंबर को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। नैनीताल समेत पांच जिलों के लिए 26 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है।... Read More
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तराखंड में तीन चरणों में 21,915 किमी लंबी 2,826 सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है, जिससे 1,860 गांव लाभान्वित हुए हैं। पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के प्रथम चक्र में 309 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,228.20 किमी और लागत ₹1,707 करोड़ है। चौथे चरण में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कुल 1,479 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिनकी कुल लंबाई 9,344 किमी बताई गई है।... Read More



Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें
Pithoragarh News: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश