#RainAlert

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी के बीच हरिद्वार में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जबकि प्रदेशभर में आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
NH-09 के संवेदनशील हिस्सों में आपदा और सुरक्षा सुधार कार्य पूरे होने के बाद मानसून के दौरान यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला है। लगातार बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बावजूद मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी हुई है। प्रशासन की ओर से सड़क पर आने वाले मलबे की तत्काल सफाई और निगरानी का कार्य लगातार जारी रखा गया है।... Read More
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 4 सितंबर को नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 5 सितंबर को उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश का अनुमान है। लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा भी बना रह सकता है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 7 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। केंद्र ने 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की है। 6 और 7 सितंबर को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कई क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से संवेदनशील रहने वाले हैं। 2 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 3 सितंबर को नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर तक मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है।... Read More
रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में मलबा और पत्थर आने के बाद जलस्तर बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए स्थानीय निकायों को लोगों को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं। आमजन से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।... Read More
लगातार बारिश के चलते नैनीताल जिले में सड़क अवरोध, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए राहत एवं सड़क खोलने वाली मशीनरी को संवेदनशील स्थानों पर तैयार रखा है। डीएम ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।... Read More
उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के चलते पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। नैनीताल में सर्वाधिक बारिश दर्ज होने के साथ कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि सात जिलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का निर्णय लिया गया है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हल्द्वानी में 152 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट तथा आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच प्रदेश में 78 सड़कें बंद हैं और देहरादून के धौलास क्षेत्र में नुन नदी के तेज बहाव से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ... Read More
मौसम विभाग ने 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि कई अन्य जिलों में भी भारी वर्षा का अलर्ट है। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल होने से भ्रम की स्थिति बनी। नैनीताल और देहरादून प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 1 सितंबर की छुट्टी का ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।... Read More