Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात
ऑरेंज अलर्ट के बावजूद NH-09 पर दिन-रात निर्बाध रूप से जारी वाहनों की आवाजाही
ऑरेंज अलर्ट और प्रतिकूल मौसम के बावजूद NH-09 पर दोनों ओर वाहनों की निर्बाध आवाजाही, मलबा हटाने का काम भी जारी
चम्पावत, 4 सितंबर 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) पर विगत कई वर्षों से मानसून के दौरान पत्थर व मलबा गिरने के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्याओं पर विराम लग गया है। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सुरक्षा व सुधार कार्यों की उच्च गुणवत्ता के कारण मार्ग पर दिन एवं रात्रि दोनों समय आवागमन पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान इस संवेदनशील क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से परिवहन में बाधा उत्पन्न होती थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा व सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करा लिए गए हैं। पूर्व के वर्षों में आपदा के समय सुरक्षात्मक कारणों से रात्रि के दौरान यातायात को नियंत्रित अथवा प्रतिबंधित करना पड़ता था, परंतु इस बार ऐसी स्थिति नहीं है और दोनों ओर से वाहनों की निर्बाध आवाजाही बनी हुई है।
उन्होंने कहा सुरक्षा एवं मार्ग सफाई का कार्य निरंतर जारी है। सड़क पर कुछ स्थानों पर जमा मलबे को तुरंत हटाया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उत्कृष्ट निर्माण व रखरखाव गुणवत्ता के बल पर यह मार्ग अब पूरी तरह सुरक्षित है और पूरे दिन-रात निर्बाध यातायात सेवा प्रदान कर रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


