#POCSOAct

हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर हालत में बच्ची का हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाने और जल्द चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई शुरू की है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की तैयारी है।... Read More
ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची को पटाखे दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज उर्फ चेनू उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।... Read More
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। SSP नैनीताल ने बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।... Read More
रामनगर के एक निजी विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।... Read More
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि विवेचना जल्द पूरी कर न्यायालय में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी।... Read More
पटेलनगर क्षेत्र में कई दिनों से 10वीं की छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।... Read More
टिहरी के चर्चित केतन लाल हत्याकांड में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मृतक केतन लाल और उसके साथी दिवाकर डिमरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पहले से दर्ज हत्या के मुकदमे के साथ अब इस नए मामले की भी अलग से जांच की जा रही है, जिससे पूरे प्रकरण का कानूनी दायरा और व्यापक हो गया है।... Read More