मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार में कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। दौरे में विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा प्रस्तावित है।... Read More
#Nainital
नैनीताल जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न क्षेत्रों तक देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कलेक्ट्रेट में मुख्य समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा तिरंगा रैली, नाव रैली, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।... Read More
स्वतंत्रता दिवस और रविवार को कैंची धाम में संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 15-16 अगस्त के लिए विशेष सुरक्षा व यातायात व्यवस्था लागू की है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बैरियरों पर सघन चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और कैंची धाम के लिए पार्किंग-शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए नैनीताल , देहरादून और पिथौरागढ़ में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार प्रदेश में 17 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज रहने की संभावना है।... Read More
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से ज्योलिकोट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के साथ साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान 1930, नालसा हेल्पलाइन 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई।... Read More
Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
नैनीताल के ओखलकांडा मल्ला में कृषि विभाग की कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक कमल जोशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।... Read More
RTE पोर्टल और शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में भिन्नता के बाद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में निजी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। समिति विद्यार्थियों के नामांकन, अभिलेखों और 25 प्रतिशत आरटीई मानक के अनुरूप स्थिति की जांच कर एक माह में रिपोर्ट सौंपेगी।... Read More
नैनीताल जिले में भू कानून के उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर 14 मामलों में करीब 304 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित की गई। जांच में भूमि के निर्धारित उपयोग में बदलाव, तय सीमा से अधिक भूमि खरीद और कृषि व आवासीय भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल समेत कई उल्लंघन सामने आए।... Read More
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल जिला प्रशासन 8 से 16 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। अभियान के तहत शहरी, ग्रामीण और वन क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर सफाई, कचरा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए तीन स्तरीय टीमें गठित की गई हैं और स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस तथा युवक मंगल दलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।... Read More
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच एजेंसियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक निष्कर्ष और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।... Read More



Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद