#Nainital

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजस्व टीम की जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद धारी ब्लॉक के ग्राम कौल में भू-माफिया के कब्जे से 25 नाली भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर पीड़िता भगवती देवी को दोबारा कब्जा सौंप दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीब और असहाय लोगों की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।... Read More
नैनीताल प्रशासन ने भू-कानून के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम सतबूंगा की 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित करने का आदेश जारी किया है। जांच में यह पाया गया कि परिवार के नाम पहले से निर्धारित सीमा तक भूमि दर्ज होने के बावजूद अतिरिक्त भूमि खरीदी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद संबंधित भूमि को राजस्व अभिलेखों में राज्य सरकार के नाम दर्ज कर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई राज्य में भू-कानून के प्रभावी अनुपालन का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।... Read More
तहसील हल्द्वानी के औचक निरीक्षण में राजस्व मामलों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया। धारा-41 और पैमाइश से जुड़े लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया तथा तत्कालीन राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े मामलों में देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।... Read More
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण कर भूमि सीमांकन और पैमाइश से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की। एक वर्ष तक लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को जांच के निर्देश दिए तथा बिना कारण देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।... Read More
वार्षिक निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने कलक्ट्रेट की न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, राजस्व अभिलेखों के पारदर्शी रखरखाव और विभागीय जवाबदेही बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।... Read More
बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में अत्यंत विषैले करैत के निकलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ ने बरसात के मौसम में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की।... Read More
जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। समिति स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण और अभिलेखों की जांच कर तीन सप्ताह में रिपोर्ट देगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।... Read More
1 अगस्त से लागू होने वाले नो हॉर्न जोन को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक में व्यापक प्रचार-प्रसार, CCTV निगरानी, साइन बोर्ड, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न संगठनों के सहयोग से नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।... Read More
लेक ब्रिज चुंगी निविदा को लेकर उठे जनविरोध के बीच जिला प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति निविदा प्रक्रिया, तकनीकी मानकों और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जांच कर दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।... Read More
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ऑरेंज अलर्ट के बाद नैनीताल और चम्पावत जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 20 जुलाई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। लगातार बारिश, भूस्खलन और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए हैं।... Read More